{"_id":"6529859199fbf7f75704e72c","slug":"wc-2023-ind-vs-pak-india-vs-pakistan-will-clash-for-eighth-time-in-world-cup-team-india-won-last-7-matches-2023-10-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs PAK: भारत और पाकिस्तान आज विश्व कप में आठवीं बार आपस में टकराएंगे, पिछले सात मुकाबले टीम इंडिया ने जीते","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs PAK: भारत और पाकिस्तान आज विश्व कप में आठवीं बार आपस में टकराएंगे, पिछले सात मुकाबले टीम इंडिया ने जीते
Sat, 14 Oct 2023 12:05 AM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sat, 14 Oct 2023 12:05 AM IST
सार
दोनों देशों के बीच भारतीय धरती पर यह विश्व कप का तीसरा मुकाबला है। इससे पहले दोनों 1996 में बेंगलुरु (क्वार्टर फाइनल) में और 2011 में मोहाली (सेमीफाइनल) में टकरा चुके हैं, जहां भारत जीता था।
विज्ञापन
भारत बनाम पाकिस्तान
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
इंतजार की घड़ियां खत्म होने को आ गई हैं। भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबले की सेज सज चुकी है। एक लाख 32 हजार दर्शकों के बीच दुनिया के सबसे बड़े नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में शनिवार को ये दोनों पड़ोसी देश विश्व कप में आठवीं बार आपस में टकराएंगे। विश्व कप में भारत का पाकिस्तान के खिलाफ पिछले सात मुकाबलों में इतिहास गौरवशाली रहा है।
भारत ने ये सातों मुकाबले जीते हैं। रोहित शर्मा की टीम पाकिस्तान पर विश्व कप में लगातार आठवीं जीत के इरादे से उतरेगी। हालांकि इस महामुकाबले पर बारिश के साये की उम्मीद भी है। मौसम विभाग का अनुमान है कि मुकाबले के दौरान बारिश हो सकती है।

Trending Videos
गिल के खेलने पर सस्पेंस
शुभमन गिल और रोहित शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
दोनों देशों के बीच भारतीय धरती पर यह विश्व कप का तीसरा मुकाबला है। इससे पहले दोनों 1996 में बेंगलुरु (क्वार्टर फाइनल) में और 2011 में मोहाली (सेमीफाइनल) में टकरा चुके हैं, जहां भारत जीता था। डेंगू से उबरे शुभमन गिल को छोड़ दें तो भारतीय टीम संतुलित दिखाई दे रही है। गिल ने नेट पर अभ्यास भी किया, लेकिन उनके खेलने पर अब तक सस्पेंस है।
हालांकि, कप्तान रोहित शर्मा ने यह जरूर कहा है कि शुभमन गिल खेलने के लिए 99 फीसद तैयार हैं। अगर वह खेलते हैं तो उनसे एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ दिखाई गई फॉर्म की उम्मीद होगी, जहां उन्होंने शाहीन आफरीदी पर पॉवरप्ले में छह चौके लगाकर उनकी लय बिगाड़ दी थी।

सिर्फ तीन पाकिस्तानी क्रिकेटर इससे पहले आ चुके हैं भारत
पाकिस्तान टीम
- फोटो : सोशल मीडिया
इस विश्व कप में खेल रही पाकिस्तानी टीम में सिर्फ तीन क्रिकेटर कप्तान बाबर आजम, इफ्तिखार अहमद और मोहम्मद नवाज इससे पहले भारत का दौरा कर चुके हैं। तीनों 2016 का टी-20 विश्व कप खेलने आई टीम के सदस्य थे। इनके अलावा सभी पहली बार भारत आए हैं।
जाहिर सी बात है कि भारत के मुकाबले पाकिस्तान पर दबाव ज्यादा होगा। एक तो उसे अहमदाबाद में सवा लाख से ऊपर दर्शकों के सामने खेलना होगा। हालांकि, पाकिस्तान ने इस विश्व कप में सबसे बड़े स्कोर का पीछा कर श्रीलंका को पराजित किया और नीदरलैंड पर भी बड़ी जीत हासिल की, लेकिन उसकी असली परीक्षा इस मुकाबले में होगी।

लय में है भारतीय टीम
भारतीय टीम
- फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय टीम पांच बार के विश्व विजेता ऑस्ट्रेलिया को हराकर आई है। अफगानिस्तान पर उसने आसान जीत दर्ज की, जहां रोहित शर्मा ने धुआंधार शतक लगाया और ईशान किशन के साथ 156 रन की साझेदारी की। विराट, राहुल भी लय में हैं और जसप्रीत बुमराह ने अब तक शानदार गेंदबाजी की है। कुलदीय यादव भी अपना प्रभाव छोड़ रहे हैं।
देखना यह है कि गिल खेलते हैं या नहीं। अगर वह नहीं खेलते हैं तो ईशान को एक बार फिर रोहित के साथ ओपनिंग करने का मौका मिलेगा। यह भी देखने वाली बात होगी कि भारतीय टीम में शार्दुल की जगह अश्विन को रखा जाता है या नहीं। अगर पिच बल्लेबाजों के मुताबिक हुई तो शार्दुल खेल सकते हैं और जरा भी स्पिनरों को मदद मिलेगी तो अश्विन खेल सकते हैं।

मैच के लिए दोनों टीमें-
भारत बनाम पाकिस्तान
- फोटो : सोशल मीडिया
भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), श्रेयस अय्यर, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव, विराट कोहली, ईशान किशन, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, रविचंद्रन अश्विन, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज।
पाकिस्तान: बाबर आजम (कप्तान), अब्दुल्ला शफीक, फखर जमान, इमाम उल हक, सऊद शकील, सलमान अली अगा, इफ्तिखार अहमद, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), मोहम्मद हारिस, मोहम्मद नवाज, शादाब खान, अबरार अहमद, हारिस रऊफ, हसन अली, मोहम्मद वसीम, शाहीन अफरीदी और उसामा मीर।