फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   WBBL 2023: Brisbane Heat Faces Five Run Penalty After Amelia Kerr Catches Ball With Towel vs Sydney Sixers

VIDEO: खिलाड़ी ने हाथ में तौलिया लिए कैच पकड़ा तो अंपायर ने दी सजा, विपक्षी टीम को इनाम के तौर पर पांच रन दिए

Thu, 23 Nov 2023 02:18 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 23 Nov 2023 02:18 PM IST
सार

मैच की बात करें तो ब्रिस्बेन हीट के लिए अमेलिया ने 64 रन बनाए, जबकि मिगनन डु प्रीज ने 42 रन बनाए। 177 रन के लक्ष्य को सिडनी सिक्सर्स ने एक गेंद रहते हासिल कर लिया।

विज्ञापन
WBBL 2023: Brisbane Heat Faces Five Run Penalty After Amelia Kerr Catches Ball With Towel vs Sydney Sixers
अमेलिया कर की टीम पर पेनल्टी लगा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सिडनी सिक्सर्स ने मंगलवार को महिला बिग बैश लीग के अपने एक मैच में ब्रिस्बेन हीट को छह विकेट से हरा दिया। ब्रिसबेन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सात विकेट पर 176 रन बनाए, जिसमें अमेलिया केर ने सर्वाधिक 64 रन की पारी खेली। हालांकि, यह लक्ष्य ब्रिस्बेन की उम्मीद के मुताबिक मुश्किल नहीं रहा और सिक्सर्स ने एक गेंद शेष रहते ही मैच जीत लिया। हालांकि, इस रोमांचक मुकाबले में एक विवादास्पद पल भी आया जब ब्रिस्बेन पर पांच रन की पेनल्टी लगाई गई, क्योंकि अमेलिया ने अपने हाथ में तौलिया लेकर गेंद को पकड़ा था।
विज्ञापन

यह अजीबोगरीब घटना सिक्सर्स के लक्ष्य का पीछा करने के दौरान 10वें ओवर में घटी। बल्लेबाज एश्ले गार्डनर ने लॉन्ग-ऑन की ओर शॉट खेला और एक रन के लिए दौड़ पड़ीं। फील्डर ने गेंद उठाया और उसे अमेलिया की ओर फेंक दिया, नॉन-स्ट्राइकर एंड पर अमेलिया ने गेंद को अपने हाथ में तौलिया लिए पकड़ा। फील्ड अंपायर ने तुरंत अमेलिया को टोकते हुए ब्रिसबेन हीट पर पांच रन की पेनल्टी के संकेत दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या कहता है नियम?
मेरिलबोन क्रिकेट क्लब (एमसीसी) के नियमों के अनुसार, 'विकेटकीपर के अलावा किसी भी फील्डर को दस्ताने या लेग गार्ड पहनने की अनुमति नहीं होगी। इसके अलावा हाथ या अंगुलियों के लिए सुरक्षा केवल अंपायरों की सहमति से पहनी जा सकती है। यदि कोई फील्डर फील्डिंग के दौरान गेंद को पकड़ने या रोकने के लिए अपने हाथों से अपने कपड़ों का उपयोग करता है तो अंपायर बैटिंग टीम को पांच पेनल्टी रन देगा।
विज्ञापन

मैच में क्या हुआ?
मैच की बात करें तो ब्रिस्बेन हीट के लिए अमेलिया ने 64 रन बनाए, जबकि मिगनन डु प्रीज ने 42 रन बनाए जिससे ब्रिस्बेन हीट ने 176/7 का स्कोर बनाया। उनके अलावा चार्ली नॉट ने भी 10 गेंदों पर 29 रनों की तेज पारी खेली। सिक्सर्स के लिए एलिस पेरी ने तीन, जबकि जेस केर ने दो विकेट लिए। बाद में सिक्सर्स ने एश्ले गार्डनर (36) और एरिन बर्न्स (35) की पारियों की बदौलत 19.5 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। ब्रिसबेन के लिए जॉर्जिया वोल और जेस जोनासेन ने दो-दो विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed