फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   WBBL 2021 India women cricketer Poonam Yadav lands deal with Brisbane Heat

WBBL 2021: बिग बैश लीग में भारतीय महिला क्रिकेटरों की धूम, अब पूनम यादव ने ब्रिस्बेन हीट के साथ किया करार

Fri, 08 Oct 2021 03:53 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ओम. प्रकाश Updated Fri, 08 Oct 2021 03:53 PM IST
सार

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार लेग स्पिनर पूनम यादव आगामी सत्र में बिग बैश लीग में खलते नजर आएंगी। उन्होंने ब्रिस्बेन हीट के साथ करार किया है।  इस साल बिग बैश लीग में करार करने वाली पूनम भारत की आठवीं महिला क्रिकेटर हैं। 

विज्ञापन
WBBL 2021 India women cricketer Poonam Yadav lands deal with Brisbane Heat
पूनम यादव - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की लेग स्पिनर पूनम यादव ऑस्ट्रेलिया में खेले जाने वाली बिग बैश लीग में हिस्सा लेंगी। वह भारत की आठवीं महिला क्रिकेटर हैं जो ऑस्ट्रेलिया में खेली जाने वाली महिलाओं की घरेलू टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता में खेलेंगी। उन्होंने आगामी सीजन 2021 के लिए ब्रिस्बेन हीट के साथ करार किया है। 30 वर्षीया टीम इंडिया की कलाई की स्पिनर को न्यूजीलैंड की स्टार एमिलिया केर के हटने के बाद ब्रिस्बेन टीम में शामिल किया गया है।  

विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया दौरे पर हैं पूनम

मौजूदा समय में पूनम यादव टीम इंडिया के साथ ऑस्ट्रेलिया दौरे पर हैं। वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन एकदिवसीय मैचों की श्रृंखला के दो मुकाबलों में खेली थीं। लेकिन उन्हें भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए डे/नाइट टेस्ट मैच में टीम में शामिल नहीं किया गया। वह आगामी सत्र के लिए महिला बिग बैश लीग में टीम से जुड़ने वाली आठवीं भारतीय खिलाड़ी हैं।
विज्ञापन


ये भारतीय महिला क्रिकेटर कर चुकी हैं करार

ऑस्ट्रेलिया में खेले जाने वाली महिला बिग बैश लीग में टीम इंडिया की जिन महिला क्रिकेटरों ने साइन किया है उनमें शेफाली वर्मा, राधा यादव (दोनों सिडनी सिक्सर्स), स्मृति मंधाना, दीप्ति शर्मा (दोनों सिडनी थंडर), ऋचा घोष (होबार्ट हरिकेन्स) जेमिमा रोड्रिग्ज और हरमनप्रीत कौर (मेलबर्न रेनेगेड्स) जबकि, पूनम यादव ने ब्रिस्बेन हीट के साथ करार किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एश्ले नोफ्के ने जताई खुशी

पूनम यादव के ब्रिस्बेन हीट के साथ जुड़ने के बाद कोच एश्ले नोफ्के ने खुशी जताई। उन्होंने क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू से बात करते हुए कहा, जब हमने एमिलिया को खो दिया तो हमें भरोसा था कि हम अपनी टीम का समर्थन कर सकते हैं, पूनम के कौशल और उनकी प्रतिस्पर्धात्मकता को जोड़ना एक बहुत बड़ा परिणाम है। नोफ्के ने आगे कहा, वह मेली के लिए एक अलग तरह की गेंदबाज हैं, हम इस बारे में स्पष्ट हैं कि अपने लाइन अप में उनकी प्रतिबा का सर्वोत्तम इस्तेमाल कर सकते हैं। 


पूनम यादव का क्रिकेट करियर

पूनम यादव ने भारत के लिए सिर्फ एक टेस्ट खेला है। जिसमें तीन विकटे लिए थे। इसके अलावा वह टीम इंडिया के लिए 54 एकदिवसीय मैच खेल चुकी हैं जिनमें उनके नाम 76 विकेट दर्ज हैं। वनडे क्रिकेट में 13 रन पर चार विकेट आउट करना उनका सर्वश्रेष्ठ गेदबाजी प्रदर्शन है। इतना ही नहीं पूनम ने 71 महिला टी-20 इंटरनेशनल मैचों में भारत का प्रतिनिधित्व किया जिनमें उन्होंने 98 विकेट झटके हैं। टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 9 रन देकर चार विकेट आउट करना उनका सर्वश्रेष्ठ गेदबाजी विश्लेषण है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed