{"_id":"634149033b83a55a0f30beba","slug":"washington-sundar-replaces-deepak-chahar-in-the-odi-squad-against-south-africa","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs SA: वॉशिंगटन सुंदर भारतीय टीम में शामिल, चोटिल दीपक चाहर की जगह मिला मौका","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs SA: वॉशिंगटन सुंदर भारतीय टीम में शामिल, चोटिल दीपक चाहर की जगह मिला मौका
Sat, 08 Oct 2022 03:44 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Sat, 08 Oct 2022 03:44 PM IST
सार
चाहर को पहले वनडे मैच के ठीक पहले चोट लगी थी, अब उनका टी20 विश्व कप में खेलना तय नहीं है। वनडे सीरीज में उनकी जगह वॉशिंगटन सुंदर को भारतीय टीम में शामिल किया गया है।
विज्ञापन
वॉशिंगटन सुंदर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम में वॉशिंगटन सुंदर को शामिल किया गया है। उन्हें चोटिल दीपक चाहर की जगह टीम में मौका दिया गया है। चाहर को सीरीज के पहले वनडे मैच के ठीक पहले चोट लगी थी। ट्रेनिंग के दौरान चाहर के टखने में चोट लगी थी और अब वह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पूरी वनडे सीरीज से बाहर हो चुके हैं। वॉशिंगटन सुंदर ने भारत के लिए आखिरी वनडे आठ महीने पहले फरवरी में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
अब चाहर के टी20 वर्ल्ड कप स्क्वॉड से जुड़ने पर भी खतरा मंडरा रहा है। दीपक को टी20 वर्ल्ड कप के लिए स्टैंबाय रखा गया है। बुमराह के चोटिल होने पर उनमें और मोहम्मद शमी में से किसी एक को 15 सदस्यीय स्क्वॉड में चुना जाना है। चाहर समेत चार रिजर्व खिलाड़ी 11 अक्तूबर को ऑस्ट्रेलिया रवाना होने वाले हैं। चाहर की जगह बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मुकेश चौधरी और चेतन साकरिया को भारतीय टीम में शामिल किया गया है। आईपीएल में चेतन दिल्ली कैपिटल्स और मुकेश चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए खेलते हैं।
IND vs SA: दूसरे वनडे के लिए रांची पहुंची टीम इंडिया, पारंपरिक संगीत और तिलक के साथ हुआ स्वागत, देखें वीडियो
बीसीसीआई ने शनिवार को बताया कि चोटिल दीपक चाहर की जगह वॉशिंगटन सुंदर को भारतीय टीम में शामिल किया गया है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के पहले मैच में भारत को नौ रन से हार का सामना करना पड़ा था। सीरीज का दूसरा मैच रविवार को नौ अक्तूबर (रविवार) को होगा और आखिरी मैच 11 अक्तूबर को नई दिल्ली में होगा।
Team India: टीम में नहीं चुने जाने पर छलका सलामी बल्लेबाज का दर्द, बोले- मैं रन बना रहा, मेहनत कर रहा, लेकिन..