{"_id":"60489a308ebc3e76a36eb33d","slug":"vvs-laxman-says-bhuvneshwar-kumar-will-play-important-role-in-t20-world-cup-his-workload-management-important","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"भविष्यवाणी: पूर्व दिग्गज ने कहा, टी-20 विश्व कप में यह भारतीय गेंदबाज निभाएगा अहम रोल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
भविष्यवाणी: पूर्व दिग्गज ने कहा, टी-20 विश्व कप में यह भारतीय गेंदबाज निभाएगा अहम रोल
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Wed, 10 Mar 2021 03:36 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
टीम इंडिया
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज वीवीएस लक्ष्मण का मानना है कि इस साल टी-20 विश्व कप में भारत के अभियान में भुवनेश्वर कुमार अहम भूमिका निभाएगा और इस तेज गेंदबाज के काम के बोझ के प्रबंधन को प्राथमिकता देने की जरूरत है।
2 of 6
वीवीएस लक्ष्मण
लक्ष्मण ने स्टार स्पोर्ट्स के कार्यक्रम 'क्रिकेट कनेक्टेड' में कहा, 'मुझे बेहद खुशी है कि भुवनेश्वर ने दोबारा फिटनेस हासिल कर ली क्योंकि वह भारत के लिए काफी महत्वपूर्ण गेंदबाज हैं, विशेषकर सीमित ओवरों की क्रिकेट में।'
3 of 6
भुवनेश्वर कुमार
- फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने कहा, 'जसप्रीत बुमराह के अलावा भारतीय गेंदबाजी क्रम में अगर किसी को नई गेंद और डेथ ओवरों दोनों में गेंदबाजी का अनुभव है तो वह भुवनेश्वर है।' लक्ष्मण ने कहा, 'वह काफी महत्वपूर्ण सदस्य है, हमें भुवनेश्वर कुमार का ख्याल रखना होगा क्योंकि वह नवंबर में विश्व कप में काफी अहम भूमिका निभाने वाला है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
Bhuvneshwar Kumar
- फोटो : social Media
दरअसल, लक्ष्मण को लगता है कि भुवनेश्वर को शु्क्रवार से इंग्लैंड के खिलाफ अहमदाबाद में शुरू हो रही पांच मैचों की टी-20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला में दो से अधिक मुकाबले खेलने को नहीं मिलेंगे। वहीं, लक्ष्मण ने रोहित शर्मा के साथ पारी का आगाज करने के लिए शिखर धवन पर विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल को तरजीह दी।
विज्ञापन
5 of 6
रोहित शर्मा
- फोटो : ट्विटर
उन्होंने कहा, 'दूसरे सलामी बल्लेबाज का चयन मुश्किल सवाल है। सीमित ओवरों के क्रिकेट में रोहित शर्मा का चुना जाना तय है। मैं केएल राहुल के साथ जाऊंगा क्योंकि पिछले कुछ महीनों और वर्षों में मुझे लगता है कि भारतीय टीम प्रबंधन ने जब भी लोकेश राहुल को सलामी बल्लेबाज के रूप में उतारा है तो उसने उस स्थान पर शानदार प्रदर्शन किया है।'
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।