{"_id":"5d6956ed8ebc3e93b85d03b0","slug":"vivian-richards-falls-ill-during-pre-game-show-taken-to-hospital-for-check-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीच मैदान अचानक बिगड़ी विवियन रिचर्डस की तबीयत, स्ट्रेचर पर ले जाया गया बाहर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
बीच मैदान अचानक बिगड़ी विवियन रिचर्डस की तबीयत, स्ट्रेचर पर ले जाया गया बाहर
Sat, 31 Aug 2019 06:16 AM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Sat, 31 Aug 2019 06:16 AM IST
विज्ञापन
विवियन रिचर्डस
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुनिया के महान बल्लेबाजों में शुमार वेस्टइंडीज के पूर्व क्रिकेटर विवियन रिचर्डस की तबियत बीच मैदान अचानक बिगड़ गई। शुक्रवार को भारत और वेस्टइंडीज के बीच जमैका में चल रहे सीरीज के आखिरी टेस्ट मैच से पहले लाइव शो के दौरान ही वो बेहोश होकर गिर गए। इस दौरान वह ठीक से खड़ा भी नहीं हो पा रहे थे। उन्हें सहारा देकर खड़ा किया गया और स्ट्रेचर से जरिए बाहर ले जाया गया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार फर्स्ट एड देने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। बताया जा रहा है कि तेज धूप के चलते विवियन रिचर्डस के शरीर में पानी की कमी हो गई और वे गिर गए। रिचर्डस इंडिया और वेस्टइंडीज टेस्ट सीरीज के लिए कमेंट्री पैनल में शामिल है।
विज्ञापन
इसके साथ ही ब्रॉडकास्टर सोनी के साथ प्री और पोस्ट मैच के लिए भी जुड़े हुए हैं। जब वे बीमार पड़े उस वक्त वे ग्रीम स्वान के साथ बातचीत कर रहे थे। इयान बिशप ने कमेंट्री में बताया कि रिचर्डस बिलकुल ठीक हैं। वे हीट स्ट्रोक के शिकार हो गए थे।
विज्ञापन