फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   virendra Sehwag returns gave Birthday Wishes to Sir Dennis Lillee in his Style 

फिर अपने रंग में लौटे सहवाग, दिग्गज को बताया 'बॉलर्स का बाहुबली' 

Tue, 18 Jul 2017 12:58 PM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान Updated Tue, 18 Jul 2017 12:58 PM IST
विज्ञापन
virendra Sehwag returns gave Birthday Wishes to Sir Dennis Lillee in his Style 
विरेंद्र सहवाग। - फोटो : सोशल मीडिया
टीम इंडिया के कोच पद की दौड़ में शामिल रहे वीरेंद्र सहवाग इन दिनों कनाडा में छुट्टियां गुजार रहे हैं। अंत में कोच बनने की रेस में वह रवि शास्त्री से आगे दिख रहे थे लेकिन बीसीसीआई की सलाहकार समिति ने शास्त्री को टीम इंडिया का नया कोच चुन लिया। सहवाग एक बार फिर अपने रंग में नजर आने लगे हैं। उन्होंने एक बार फिर अपने चिर परिचित अंदाज में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज गेंदबाज डेनिस लिली को जन्मदिन की शुभकामना दी हैं। सहवाग ने ट्वीट कर लिखा, दुनिया के सर्वकालिक महानतम गेंदबाजों में से एक, बॉलर्स का बाहुबली, सर डेनिस लिली!
विज्ञापन

 
पिछले साल भी सहवाग ने डेनिस लिली की जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए ट्वीट किया था, डेनिस लिली अगर फिल्म गुंडे में होते तो कहते, नाम है मेरा लिली, कर देता हूं बैट्समैन की पैंट गीली। 
विज्ञापन

 
अपना 68वां जन्मदिन मना रहे डेनिस लिली दुनिया के सर्वकालिक महानतम गेंदबाजों में से एक हैं। लिली ने करियर में 70 टेस्ट मैचों में 23.92 की औसत से 355 और 63 वनडे मैचों में 20.82 की औसत से 103 विकेट हासिल किए हैं। उन्हें एक संपूर्ण गेंदबाज माना जाता है। तकरीबन एक दशक तक लिली ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाजी आक्रमण की धुरी रहे। लिली ने लांस गिब्स का सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट का 309 विकेट का रिकॉर्ड तोड़कर अपने नाम किया था। 


अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल(आईसीसी) के साथ दुनिया के अन्य क्रिकेटर्स ने लिली को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी हैं। 
   
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed