फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Virender Sehwag will be out of IPL-7

IPL-7 से बाहर हो जाएंगे वीरेंद्र सहवाग?

Fri, 10 Jan 2014 07:31 PM IST
अमर उजाला, नई दिल्ली
अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 10 Jan 2014 07:31 PM IST
विज्ञापन
Virender Sehwag will be out of IPL-7
खराब फॉर्म के कारण टीम इंडिया से बाहर चल रहे वीरेंद्र सहवाग के लिए शुक्रवार का दिन एक और बुरी खबर लेकर आया।
विज्ञापन


कभी भारतीय टीम की रीढ़ माने जाने वाले सहवाग से अब उनकी आईपीएल टीम दिल्ली डेयरडेविल्स ने भी मुंह मोड़ लिया है। यही कारण है कि वीरू को 2014 सत्र के लिए अब नीलामी प्रक्रिया से गुजरना होगा।

लीग के पहले संस्करण से ही दिल्ली का हिस्सा रहे सहवाग को अब नया आशियाना तलाशना होगा।

12 फरवरी को होने वाली नीलामी से पूर्व फ्रेंचाइजी अपनी-अपनी टीमों की रिटेन खिलाड़ियों की सूची जारी करने लगे हैं। इसी के तहत रॉयल चैलेंजर्स बंगलूरू ने अपने तीन खिलाड़ियों विराट कोहली, क्रिस गेल और एबी डीविलियर्स के नामों की घोषणा कर दी थी, जबकि बाकी की कुछ टीमों ने शुक्रवार को घोषणा की।

विज्ञापन


इसमें सबसे चौंकाने वाला फैसला दिल्ली की ओर से रहा जिसने अपने पूर्व कप्तान और ओपनर वीरेंद्र सहवाग से नाता तोड़ने का फैसला किया है। सहवाग पहले संस्करण से लेकर अब तक दिल्ली का हिस्सा थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली ने अपनी टीम में केवल केविन पीटरसन और डेविड वार्नर को बरकरार रखा है। चेन्नई सुपर किंग्स ने कप्तान महेंद्र सिंह धोनी, सुरेश रैना, रविंद्र जडेजा, ड्वेन ब्रावो और रविंद्र जडेजा को बरकरार रखा। मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा, कीरोन पोलार्ड, हरभजन सिंह, लसिथ मलिंगा और अंबाती रायडू पर भरोसा कायम रखा है।


इसी तरह राजस्थान रॉयल्स ने अजिंक्य रहाणे, शेन वॉटसन, जेम्स फॉक्नेर, संजू सैमसन और स्टुअर्ट बिन्नी को जबकि कोलकाता नाइटराइडर्स ने कप्तान गौतम गंभीर और सुनील नारायन को टीम में बनाए रखने का फैसला किया है।

किंग्स इलेवन पंजाब ने डेविड मिलर और मनन वोहरा को ही केवल बरकरार रखा है।

हालांकि आईपीएल में इस बार दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर और राहुल द्रविड़ की कमी भी खलेगी जिन्होंने पिछले साल संन्यास ले लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed