फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   virender sehwag wants to say goodbye to t20 cricket

टी-20 को अलविदा कहना चाहते है सहवाग

Thu, 01 Nov 2012 12:51 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Thu, 01 Nov 2012 12:51 PM IST
विज्ञापन
 virender sehwag wants to say goodbye to t20 cricket

भारतीय क्रिकेट के सबसे विध्वंसक बल्लेबाजों में से एक वीरेंद्र सहवाग अब टी-20 क्रिकेट मैच नहीं खेलना चाहते है। उन्होंने बीसीसीआई से अनुरोध किया है कि उन्हें टी-20 टीम का हिस्सा न बनाया जाए। अंग्रेजी अखबार मेल टुडे ने इस संबंध में खबर छापी है, जिसमे इस बात का खुलासा किया गया है। समाचार पत्र ने बीसीसीआई के एक अधिकारी के हवाले से लिखा है कि सहवाग ने टी-20 टीम में उन्हें न चुने जाने के लिए अनुरोध किया है।

विज्ञापन


बीसीसीआई अधिकारी का इस संबंध में कहना है कि सहवाग ने अनुरोध किया है कि वह टी-20 नहीं खेलना चाहते बल्कि बाकी दोनों फॉर्मेट की ओर ध्यान केंद्रित करना चाहते है। ऐसा करने के पीछे सहवाग ने अपनी फिटनेस को कारण बताया है। वहीं दूसरी ओर इस बात की अटकलें लगाईं जा रहीं है कि कहीं सहवाग ने ऐसा इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए न चुने जाने के कारण तो नहीं किया। लेकिन बीसीसीआई अधिकारी का इस संबंध कहना था कि सहवाग जैसे वरिष्ठ खिलाड़ी इस तरह के निर्णय भावुक होकर नहीं लिया करते उन्हें बहुत अनुभव है और वह मैनेजमेंट के फैसलों को अच्छे से समझते है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed