फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Virender sehwag explanation on India vs Bharat post said I am not at all interested in politics

Virender Sehwag: अपने 'भारत' वाले पोस्ट पर सहवाग ने कह दी बड़ी बात; लिखा- राजनीति में मेरी कोई रुचि नहीं

Tue, 05 Sep 2023 06:02 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Tue, 05 Sep 2023 06:02 PM IST
सार

सहवाग ने अपने पोस्ट में लिखा था कि भारतीय टीम की जर्सी में इंडिया की जगह भारत लिखा जाना चाहिए। इसके बाद एक फैन ने कहा कि गंभीर से पहले उन्हें सांसद बनना चाहिए था। इस पर सहवाग ने कहा कि राजनीति में उनकी रुचि नहीं है। 
 

विज्ञापन
Virender sehwag explanation on India vs Bharat post said I am not at all interested in politics
वीरेंद्र सहवाग - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने अपने भारत बनाम इंडिया वाले पोस्ट को लेकर सफाई दी है। उन्होंने कहा है कि राजनीति में उनकी कोई रुचि नहीं है। सहवाग ने एक्स पर अपने एक पोस्ट में लिखा था कि भारतीय टीम की जर्सी पर इंडिया की जगह भारत लिखा जाना चाहिए। इस पर एक यूजर ने लिखा कि गंभीर से पहले उन्हें सांसद बनना चाहिए था। इस पर सहवाग ने कहा कि राजनीति में उनकी रुचि नहीं है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों और अभिनेताओं को राजनीति में नहीं जाना चाहिए। पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने भी कहा है कि हमारे देश का मूल नाम भारत है।
विज्ञापन


सहवाग ने पहले क्या लिखा था?
सहवाग ने एक्स (पहले ट्विटर), ''मेरा हमेशा से मानना रहा है कि नाम ऐसा होना चाहिए जो हममें गर्व पैदा करे। हम भारतीय हैं, इंडिया अंग्रेजों द्वारा दिया गया एक नाम है और हमारे मूल नाम 'भारत' को आधिकारिक तौर पर वापस पाने में बहुत समय लग गया है। मैं बीसीसीआई और जय शाह से आग्रह करता हूं कि वह सुनिश्चित करें कि इस विश्व कप में हमारे खिलाड़ियों के सीने पर भारत हो।''
विज्ञापन

 

 
सहवाग ने दिए कई उदाहरण
सहवाग ने आगे लिखा, ''1996 के विश्व कप में नीदरलैंड भारत में विश्व कप में हॉलैंड के रूप में खेलने आया था। 2003 में जब हम उनसे खेले, तब वे नीदरलैंड थे और अब भी वही हैं। बर्मा ने अंग्रेजों द्वारा दिया गया नाम वापस बदलकर म्यांमार कर दिया है और कई अन्य लोग अपने मूल नाम पर वापस चले गए हैं।''

सहवाग ने बीसीसीआई के एक्स (ट्विट) को शेयर करते हुए लिखा, "टीम इंडिया नहीं, टीम भारत है। इस विश्व कप में जब हम कोहली, रोहित, बुमराह, जडेजा का नाम लेंगे तो तो उम्मीद है कि हमारे दिल में भारत हो और खिलाड़ी वह जर्सी पहनें जिस पर भारत लिखा हो।''
 

अब सहवाग ने क्या लिखा?
एक यूजर ने लिखा कि मेरा हमेशा से मानना रहा है कि गौतम गंभीर से पहले आपको सांसद होना चाहिए था। इस पर सहवाग ने लिखा "मुझे राजनीति में बिल्कुल भी दिलचस्पी नहीं है। पिछले दो चुनावों में दोनों प्रमुख पार्टियों ने मुझसे संपर्क किया है। मेरा विचार है कि अधिकांश मनोरंजनकर्ताओं या खिलाड़ियों को राजनीति में प्रवेश नहीं करना चाहिए क्योंकि अधिकांश अपने अहंकार और सत्ता की भूख के लिए (राजनीति) में हैं और लोगों के लिए मुश्किल से ही वास्तविक समय निकाल पाते हैं, कुछ अपवाद हैं लेकिन आम तौर पर अधिकांश केवल पीआर करते हैं। मुझे क्रिकेट से जुड़ना और कमेंटरी करना पसंद है और जब भी सुविधाजनक हो तो अंशकालिक सांसद बनना ऐसी चीज नहीं है जिसकी मैं कभी इच्छा करता हूं।"
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed