फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Virender Sehwag ends his association with Kings XI Punjab in IPL

वीरेंद्र सहवाग ने किंग्स इलेवन पंजाब से तोड़ा नाता, सोशल मीडिया पर कही ये बात

Sun, 04 Nov 2018 12:28 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 04 Nov 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
Virender Sehwag ends his association with Kings XI Punjab in IPL
Virender Sehwag

टीम इंडिया के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने शनिवार को किंग्स इलेवन पंजाब से नाता तोड़ लिया है। इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर दी।

विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने कहा कि वह अगले आईपीएल चरण में किंग्स इलेवन पंजाब के ड्रेसिंग रूम का हिस्सा नहीं होंगे। बता दें कि वह पिछले तीन सत्र में वह टीम के मेंटर रहे थे। 
विज्ञापन


न्यूजीलैंड के पूर्व कोच माइक हेसन को आस्ट्रेलिया के ब्रेड हाज की जगह इस हफ्ते के शुरू में दो साल का अनुबंध दिया गया था जिसके बाद किंग्स इलेवन में सहवाग का भविष्य अस्पष्ट हो गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सहवाग ने ट्वीट किया, 'सभी अच्छी चीजों का अंत होना चाहिए और किंग्स इलेवन पंजाब में दो सत्र में बतौर खिलाड़ी और तीन सत्र में बतौर मेंटर मैंने काफी अच्छा समय बिताया। किंग्स इलेवन पंजाब से मेरा जुड़ाव समाप्त हो गया है और मैं इसके लिये टीम का शुक्रगुजार हूं और टीम को शुभकामनाए देता हूं।' 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed