दिल्ली जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) गुरुवार को दिल्ली के ऐतिहासिक फिरोज शाह कोटला मैदान पर टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली के नाम पर रखे गए खास स्टैंड का अनावरण करेगा।
2 of 5
टीम इंडिया
- फोटो : social media
अनावरण के दौरान पूरी टीम मौजूद रहेगी। दरअसल, आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप में वेस्टइंडीज को हराकर टीम इंडिया गुरुवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एकत्रित होगी। गौरतलब है कि टीम इंडिया को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 15 सितंबर से तीन मैचों की टी-20 सीरीज खेलनी है।
3 of 5
टीम इंडिया
- फोटो : social media
इस मामले में बोर्ड के एक सीनियर अधिकारी ने बताया कि टीम गुरुवार को राष्ट्रीय राजधानी में एकत्रित होगी और फिर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाले टी-20 मैच के लिए धर्मशाला जाएगी।
4 of 5
टीम इंडिया
- फोटो : सोशल मीडिया
अधिकारी ने कहा, 'टीम का ब्रेक बुधवार को खत्म हो रहा है और टीम के खिलाड़ी गुरुवार को दिल्ली में एकत्रित हो रहे हैं। यहां से अगले दिन वह धर्मशाला जाएंगे। टीम के नए बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौड़ भी टीम के साथ जुडे़ंगे। वह कोचिंग स्टाफ में नया चेहरा हैं। वह संजय बांगड़ का स्थान लेंगे।'
5 of 5
विराट कोहली
- फोटो : सोशल मीडिया
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत का पहला टी-20 मैच धर्मशाला मे होगा। वहीं, दूसरा टी-20 मैच मोहली में 18 सितंबर को, जबकि सीरीज का आखिरी मुकाबला 22 सितंबर को बेंगलुरु में खेला जाएगा। बता दें कि अफ्रीकी टीम भारत पहुंच चुकी है।