फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Virat Kohli would have resigned if Anil Kumble didn't step down says Reports

अगर कुंबले इस्तीफा नहीं देते, तो विराट कोहली छोड़ देते कप्तानी!

Thu, 22 Jun 2017 06:51 PM IST
Amarujala.com- Presented By: पवन नाहर
Amarujala.com- Presented By: पवन नाहर Updated Thu, 22 Jun 2017 06:51 PM IST
विज्ञापन
Virat Kohli would have resigned if Anil Kumble didn't step down says Reports
virat kohli
विराट कोहली और अनिल कुंबले के बीच चल रहे विवाद ने अब एक नया मोड़ ले लिया है। इस खबर आ रही है कि यदि अनिल कुंबले कोच पद से इस्तीफा नहीं देते, तो विराट कोहली कप्तानी छोड़ देते। कुंबले और कोहली के बीच का विवाद दिनोंदिन खींचतान की चादर ओढ़ते हुए मामले में गर्मी बढ़ा दी है। एक साल में टीम की लगातार सफलता के बावजूद कुंबले ने मतभेदों के चलते कोच पद से इस्तीफा दे दिया।
विज्ञापन


अंग्रेजी अखबार 'द टेलीग्राफ' के मुताबिक यदि कुंबले पद से नहीं हटते, तो कोहली का 'इस्तीफा' देना तय था। अखबार से जुड़े सूत्र के अनुसार कोहली कुंबले को हटाने की जिद्द पर अड़े हुए थे और चाहते थे कि बोर्ड कुंबले का विकल्प तलाश करे। यह बात बोर्ड अधिकारियों के साथ-साथ प्रशासन समिति (सीओए) और क्रिकेट सलाहकार समिति (सीएसी) को बता दी गई थी। यदि सौरव, सचिन और लक्ष्मण अपने फैसले पर कायम रहते, तो कोहली ने कप्तानी छोड़ने का फैसला कर लिया था।
विज्ञापन


इससे पहले खबर आई थी कि कोच और कप्तान के बीच 6 महीने से बातचीत बंद थी और दोनों बीच की दरार भर पाना संभव नहीं था। भारत को चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में हार का मुंह देखना पड़ा। कुंबले के इस्तीफे के बाद से ही मीडिया में तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। कुंबले ने इस्तीफे के साथ एक पत्र भी लिखा था, जिसमें उन्होंने अपने और कोहली के बीच की दरार को न भरने वाली बताया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed