फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Virat Kohli wins fans hearts with kala chashma in IND vs WI 3rd ODI watch Video

Video: तीसरे वनडे में नहीं खेले विराट पर काले चश्मे से जीता दिल, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

Wed, 02 Aug 2023 09:13 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Wed, 02 Aug 2023 09:13 PM IST
सार

वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में विराट कोहली को आराम दिया गया था और वह काला चश्मा पहनकर युवा खिलाड़ियों का कमाल देख रहे थे। कोहली का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।
 

विज्ञापन
Virat Kohli wins fans hearts with kala chashma in IND vs WI 3rd ODI watch Video
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैच की वनडे सीरीज भारत ने 2-1 से अपने नाम की। यह सीरीज जीतने के साथ ही भारत ने वेस्टइंडीज को लगातार 13वीं बार वनडे सीरीज में हराया और अपना विश्व रिकॉर्ड बेहतर किया। सीरीज का पहला मैच भारत ने 115 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पांच विकेट से जीता था। इस मैच में विराट कोहली बल्लेबाजी के लिए नहीं आए थे। इसके बाद दूसरे और तीसरे मैच में वह और रोहित शर्मा नहीं खेले।
विज्ञापन


रोहित और विराट के बिना दूसरे वनडे में भारत को छह विकेट से हार का सामना करना पड़ा, लेकिन तीसरे मैच में भारत की युवा बिग्रेड ने 200 रन के अंतर से बड़ी जीत हासिल की। इस मैच में विराट कोहली काला चश्मा पहनकर बैठे हुए थे और युवा खिलाड़ियों के शानदार खेल का मजा ले रहे थे। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और फैंस को बहुत पसंद आ रहा है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


तीसरे वनडे में पहले ओवर से ही मेहमान टीम का पलड़ा वेस्टइंडीज पर भारी रहा और इससे टीम इंडिया के खेमे में खुशी का माहौल बन गया। भारत की पारी के दौरान, कैमरा विराट की ओर गया, जो डगआउट में बैठे थे, वह काला धूप का चश्मा पहने हुए थे और मैच में अपनी टीम के प्रदर्शन का आनंद ले रहे थे। इस मैच की ऑनलाइनल स्ट्रीमिंग फैनकोड पर हो रही थी और फैनकोड की तरफ से विराट का एडिटेड वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया। इस वीडियो में विराट की फुटेज के साथ बैकग्राउंड में फिल्म 'बार बार देखो' का 2016 का गाना 'काला चश्मा' जोड़ा गया। फैंस को यह वीडियो बहुत पसंद आया।

मैच में क्या हुआ?
भारत ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट पर 351 रन बनाए। शुभमन गिल ने 85 और ईशान किशन ने 77 रन बनाए। कप्तान हार्दिक ने नाबाद 70 और संजू सैमसन ने 51 रन की पारी खेली। वेस्टइंडीज के लिए रोमारियो शेफर्ड ने दो विकेट लिए। इसके जवाब में वेस्टइंडीज की टीम सिर्फ 151 रन ही बना सकी। सबसे ज्यादा नाबाद 39 रन गुदाकेश मोती ने बनाए। वेस्टइंडीज के सात बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर पाए। भारत के लिए शार्दुल ठाकुर ने चार और मुकेश कुमार ने तीन विकेट लिए। कुलदीप यादव को दो और जयदेव उनादकट को एक विकेट मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed