फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Virat Kohli will be more determined and focused to win the T20 World Cup, says childhood coach Rajkumar Sharma

बातचीत: विराट के बचपन के कोच को भरोसा, कहा- वह अब टी-20 वर्ल्ड कप जीतने के लिए अधिक दृढ़ता दिखाएगा

Thu, 16 Sep 2021 11:03 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Thu, 16 Sep 2021 11:03 PM IST
सार

विराट कोहली के बचपन के कोच राजकुमार शर्मा के मुताबिक विराट अब अधिक इच्छाशक्ति और दृढ़ता के साथ टी-20 वर्ल्ड कप जीतना चाहेगा और अपनी टी-20 कप्तानी को ऊंचाइयों पर ले जाकर छोड़ना चाहेगा। यह एक अच्छा और सूझबूझ वाला फैसला है। उसने मुझसे भी चर्चा की थी।'

विज्ञापन
Virat Kohli will be more determined and focused to win the T20 World Cup, says childhood coach Rajkumar Sharma
विराट/राजकुमार - फोटो : social media

विस्तार

भारतीय कप्तान विराट कोहली के बचपन के कोच राजकुमार शर्मा को लगता है कि 32 वर्षीय क्रिकेटर का टी-20 कप्तानी छोड़ने का फैसला सही है। शर्मा के मुताबिक, इस फैसले के बाद विराट अधिक दृढ़ संकल्प और फोकस के साथ आगामी टी-20 वर्ल्ड कप जीतने की कोशिश करेंगे। 

विज्ञापन


बता दें कि कोहली ने गुरुवार को अपने ट्विटर हैंडल से घोषणा की कि वह आगामी दुबई में अक्तूबर-नवंबर में होने वाली टी-20 वर्ल्ड कप के बाद टी-20 टीम की कप्तानी छोड़ देंगे। 
विज्ञापन


राजकुमार ने इस मामले पर समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत की और विराट के फैसले को सही बताया। उन्होंने कहा, 'नया कप्तान नया आईडिया लाएगा और कोहली उन्हें उस तरह मदद करेंगे जैसे धोनी ने भारतीय कप्तान को किया था। नया कप्तान नई रणनीतियां और नए आईडिया लाएगा, इसलिए यह देखना दिलचस्प होगा कि किसे कप्तान बनाया जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शर्मा ने कहा, 'विराट अब अधिक इच्छाशक्ति और दृढ़ता के साथ टी-20 वर्ल्ड कप जीतना चाहेगा और अपनी टी-20 कप्तानी को ऊंचाइयों पर ले जाकर छोड़ना चाहेगा। यह एक अच्छा और सूझबूझ वाला फैसला है। उसने मुझसे भी चर्चा की थी।'

राजकुमार ने 'वर्कलोड' पर बात करते हुए कहा, 'तीनों प्रारूपों में कप्तानी से खिलाड़ी के ऊपर दबाव बनता है और इसीलिए उसने टी-20 कप्तानी छोड़ने का फैसला किया।' 


उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है यह सही समय पर लिया गया सही फैसला है। हम इसके बारे में चर्चा कर रहे थे क्योंकि यह एक बड़ा मुद्दा था। विराट को टेस्ट फॉर्मेट पसंद है और वह इस प्रारूप में लंबे समय तक टीम इंडिया का नेतृत्व करना चाहता है। ऐसे में टी-20 कप्तानी छोड़ने से उसपर दबाव कम होगा।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed