फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Virat Kohli Test Captaincy: Gautam Gambhir says captaincy is not anyone birth right

Virat Kohli Test Captaincy: गंभीर की दो टूक, कहा- कप्तानी किसी का जन्मसिद्ध अधिकार नहीं, विराट अब रन बनाने की ओर देखें

Mon, 17 Jan 2022 06:39 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Mon, 17 Jan 2022 06:39 PM IST
सार

पूर्व भारतीय क्रिकेटर गौतम गंभीर ने विराट के टेस्ट कप्तानी छोड़ने को लेकर उन्होंने तीखी प्रतिक्रिया दी है। गंभीर ने कड़े शब्दों का इस्तेमाल करते हुए कहा है कि कप्तानी किसी का जन्मसिद्ध अधिकार नहीं है। 

विज्ञापन
Virat Kohli Test Captaincy: Gautam Gambhir says captaincy is not anyone birth right
गौतम गंभीर - फोटो : एएनआई

विस्तार

स्टार क्रिकेटर विराट कोहली अब किसी भी प्रारूप में भारतीय टीम के कप्तान नहीं रह गए हैं। दक्षिण अफ्रीका के हाथों टेस्ट सीरीज गंवाने के बाद उन्होंने टेस्ट की कप्तानी भी छोड़ दी। उनके इस फैसले पर लगातार चर्चा हो रही है लोग अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। पूर्व भारतीय क्रिकेटर गौतम गंभीर ने भी इस मामले में बयान दिया है। विराट के टेस्ट कप्तानी छोड़ने को लेकर उन्होंने तीखी प्रतिक्रिया दी है। गंभीर ने कड़े शब्दों का इस्तेमाल करते हुए कहा है कि कप्तानी किसी का जन्मसिद्ध अधिकार नहीं है। 

विज्ञापन


पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर क्रिकेट प्रसारक चैनल स्टार स्पोर्ट्स के खास शो गेम प्लान में चर्चा कर रहे थे। उन्होंने इस कार्यक्रम में कहा कि अब विराट को एक बार फिर अपनी बल्लेबाजी पर फोकस करना चाहिए और रन बनाने की ओर देखना चाहिए। 
विज्ञापन


दरअसल गंभीर से यहां सवाल पूछा गया था कि अब कप्तानी छोड़ने के बाद विराट कोहली में मैदान पर क्या बदलाव देखने को मिलेगा। इसके जवाब में 40 वर्षीय गंभीर ने कहा, "अब आप विराट में और क्या बदलाव देखना चाहते हैं? कप्तानी किसी का जन्मसिद्ध अधिकार नहीं है। एमएस धोनी जैसे लोगों ने भी कप्तानी की मशाल विराट कोहली को दी थी और वह सालों तक उनके नेतृत्व में खेले। वह तीन-तीन आईसीसी ट्रॉफी और 3 आईपीएल खिताब जीत चुके हैं।"
विज्ञापन
विज्ञापन


गंभीर ने कहा, "अब विराट कोहली के लिए सबसे ज्यादा जरूरी है कि वह रन बनाने की ओर देखें। जब आप भारत के लिए खेलने के सपने देखते हैं, तब आप यह नहीं सोचते कि उसके कप्तान भी बनें। आपने भारत के लिए खेलने और उसे जिताने के सपने देखे हैं और इसमें से कुछ नहीं बदला है। जो बदला है वह यह है कि अब आप मैच से पहले टॉस के लिए मैदान पर नहीं जाएंगे और फील्डिंग की सजावट नहीं करेंगे। लेकिन आपकी ऊर्जा और तीव्रता पहले की तरह समान रहनी चाहिए क्योंकि अपने देश के लिए खेलना बहुत बड़े सम्मान की बात है।"

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed