फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Virat Kohli says In order to win, you have to say things that hurt

विराट ने कहा, जीत हासिल करने के लिए करना पड़ता है ऐसा

Tue, 13 Jun 2017 07:57 PM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान Updated Tue, 13 Jun 2017 07:57 PM IST
विज्ञापन
 Virat Kohli says In order to win, you have to say things that hurt
विराट कोहली - फोटो : icc

दुनिया का हर कप्तान करियर में आने वाले उतार-चढ़ाव का सामना करता है। साथ ही हार से उबरने के लिए कई तरह के हथकंडे अपनाता है। हर कप्तान की बुरे दौर से उबरने की अपनी अगल शैली होती है। ऐसे में  चैंपियंस ट्रॉफी में श्रीलंका के खिलाफ करारी हार का सामना करने के बाद दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शानदार जीत हासिल करने वाले टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने कहा मेरे लिए जीत का बड़ा आसान सा मंत्र है, ईमानदार रहिए और अपने साथियों से कुछ ऐसी बातें कहिए जो उन्हें हर्ट करे। 

विज्ञापन


श्रीलंका के खिलाफ तीन सौ से ज्यादा रन बनाने के बाद हार का सामना करना विराट कोहली के लिए बतौर कप्तान बड़ा झटका था। विराट ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जीत हासिल करने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, आपको ईमानदार रहना होगा और अपने साथी खिलाड़ियों से कुछ ऐसी बातें कहनी होंगी जो उन्हें हर्ट करे। ये ऐसी चीज है जिसपर मैं विश्वास करता हूं। आपको उनके सामने वो बातें रखनी होंगी कि हमने या मैंने कहां क्या गलती की। हमें इन्हें स्वीकार करके सुधारना होगा। हमें इसीलिए करोड़ों लोगों में से देश की सेवा करने के लिए चुना गया है।
विज्ञापन


दक्षिण अफ्रीका को मात देने के बाद टीम इंडिया ने सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की की, जहां उसका मुकाबला 15 जून को बांग्लादेश से होगा। विराट ने कहा, आपको देश के लिए अच्छा प्रदर्शन करने और वापसी करने की पुरजोर कोशिश करना चाहिए। आप बार-बार एक जैसी गल्तियों को नहीं दोहरा सकते। आप केवल दो-तीन खिलाड़ियों से ऐसा करने को नहीं कह सकते। आपको सबसे यह बात कहनी होगी। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मिली जीत व्यक्तिगत नहीं टीम की सामूहित जीत है।   
विज्ञापन
विज्ञापन


कोहली ने कहा, आपको उन बातों पर उंगली रखनी पड़ती हैं जहां गलती हुई लेकिन उसी समय आप यह भी नहीं चाहते हैं कि लगातार आप उनकी कमियां गिनाते रहें। वो सब भी प्रोफेशनल क्रिकेटर हैं। आपको यह समझना होगा कि उनसे कैसे बात करनी है और किस तरह मैसेज देना है। इस स्तर पर हर क्रिकेटर उत्साहित होता है और वह यह अच्छी तरह जानता है कि यहां क्या दांव पर लगा है। कई बार आपको उन्हें छोटी-छोटी चीजों के बारे में बताना पड़ता है जो कई बार मैच में भारी पड़ जाती हैं। बार-बार मैदान पर एक जैसी गलतियां न हो इसके लिए हम कड़ी प्रैक्टिस करते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed