फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   virat kohli 's abuse matter go to icc

बुरे फंसे कोहली, पत्रकार ने आईसीसी से की शिकायत

Thu, 05 Mar 2015 08:21 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 05 Mar 2015 08:21 AM IST
विज्ञापन
virat kohli 's abuse matter go to icc

अपने एग्रेसिव मूड के लिए जाने जाने वाले टीम इंडिया के उपकप्तान विराट कोहली फंस सकते है। क्योंकि उनका अंग्रेजी अखबार के एक पत्रकार को गाली देने के मामला आईसीसी पहुंच चुका है।

विज्ञापन


खबरों के अनुसार पीड़ित पत्रकार ने विराट कोहली की शिकायत आईसीसी में की है और आईसीसी ने इस मामले को गंभीरता से लिया है। संभव है कि आईसीसी वर्ल्ड कप के बाद इस मामले में एक्शल ले सकती है।
विज्ञापन


हालांकि बीसीसीआई का इस मामले में अलग ही रूख है। बीसीसीआई का कहना है कि टीम का ध्यान वर्ल्ड कप में है, इसलिए टीम को बिना किसी दबाव के खेलने दिया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

"शांति से वर्ल्ड कप खेलने दो टीम इंडिया को"

virat kohli 's abuse matter go to icc

भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (बीसीसीआई) के नवनिर्वाचित सचिव अनुराग ठाकुर का कहना है कि विराट कोहली का पर्थ में पत्रकार के खिलाफ अपशब्दों का इस्तेमाल करना गलतफहमी का नतीजा था और इस मुद्दे को तुरंत खत्म कर देना चाहिए।

उन्होंने आगे कहा कि टीम का ध्यान इस वक्त वर्ल्ड कप पर है। इसलिए उन्हें शांति पूर्वक अपना काम करने ‌दिया जाए। घटना के बारे में पूछने पर ठाकुर ने कहा कि कोहली इस मुद्दे पर स्पष्टीकरण दे चुके हैं। और भारत के लिए मौजूदा वर्ल्ड कप काफी महत्वपूर्ण है। हमें इन सब मुद्दों को खत्म करने की जरूरत है।

उल्लेखनीय है कि कोहली ने पर्थ में ट्रेनिंग से लौटने के बाद अंग्रेजी अखबार के एक पत्रकार के साथ बदसूलकी की और उनके साथ गाली-गलौच की। कोहली को गुस्सा इस बात का था कि उक्त पत्रकार ने उनके और अनुष्का शर्मा के बारे में गलत खबर लगाई।

हालांकि बाद में जब कोहली को पता चला कि उस खबर के पीछे वह नहीं है तो उन्होंने किसी और पत्रकार के माध्यम से पीड़ित पत्रकार से माफी भी मांग ली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed