{"_id":"62d008c4ac956e1cbf141b37","slug":"virat-kohli-rested-for-west-indies-t20-tour-many-memes-viral-on-social-media-see-twitter-photos","type":"story","status":"publish","title_hn":"India vs West Indies: वेस्टइंडीज दौरे पर नहीं जाएंगे विराट कोहली, सोशल मीडिया पर यूजर्स ने शेयर किए मजेदार मीम्स","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
India vs West Indies: वेस्टइंडीज दौरे पर नहीं जाएंगे विराट कोहली, सोशल मीडिया पर यूजर्स ने शेयर किए मजेदार मीम्स
Thu, 14 Jul 2022 07:02 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: रोहित राज
Updated Thu, 14 Jul 2022 07:02 PM IST
सार
पूर्व कप्तान विराट कोहली को वनडे के बाद टी20 सीरीज के लिए भी नहीं चुना गया है। उनके अलावा जसप्रीत बुमराह और युजवेंद्र चहल को भी टी20 सीरीज के लिए टीम में शामिल नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विराट कोहली
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
वेस्टइंडीज दौरे पर टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का एलान गुरुवार (14 जुलाई) को हो गया। पूर्व कप्तान विराट कोहली को वनडे के बाद टी20 सीरीज के लिए भी नहीं चुना गया है। उनके अलावा जसप्रीत बुमराह और युजवेंद्र चहल को भी टी20 सीरीज के लिए टीम में शामिल नहीं किया गया है। उपकप्तान केएल राहुल की वापसी हुई, लेकिन उन्हें पहले फिटनेस टेस्ट को पास करना होगा। कोहली के टीम में नहीं होने पर सोशल मीडिया पर यूजर्स ने मजे लिए। उन्होंने कई फनी मीम्स शेयर किए।
भारतीय टीम का एलान होते ही ट्विटर पर ‘Dropped’ टॉप ट्रेंड में आ गया। विराट का बल्ला लंबे समय से खामोश है। वह रन तो बना रहे हैं, लेकिन बड़ी पारी नहीं खेल पा रहे हैं। कोहली ने अपना पिछला अंतरराष्ट्रीय शतक नवंबर 2019 में लगाया था। हाल के दिनों में विराट को लगातार कई सीरीज में आराम दिया गया है। ट्विटर पर लोगों ने कहा कि कोहली को आराम क्यों देते हैं या उन्हें अनफिट क्यों बोलते हैं। विराट को तो सीधा संन्यास ही ले लेना चाहिए।
विज्ञापन
रविचंद्रन अश्विन की भी टी-20 टीम में वापसी हुई है। अश्विन पिछले साल न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू टी-20 सीरीज के बाद से कोई टी-20 मैच नहीं खेला है। भारतीय टीम 22 जुलाई से लेकर सात अगस्त तक वेस्टइंडीज दौरे पर रहेगी। इस दौरान टीम तीन वनडे और पांच टी-20 खेलेगी।
विराट ने खुद ही मांगा था आराम
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, विराट कोहली ने खुद ही पूरे वेस्टइंडीज दौरे से आराम मांगा है और यही वजह है कि वह न तो वनडे और न ही टी-20 सीरीज में भारतीय टीम का हिस्सा हैं। वेस्टइंडीज सीरीज में ब्रेक के बाद विराट एशिया कप में भारतीय टीम के साथ जुड़ सकते हैं।