फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Virat Kohli reacted on Vamika leaked picture says please not share these pictures

Virat on Vamika Picture: वामिका की फोटो शेयर होने के बाद विराट की पहली प्रतिक्रिया, इंस्टाग्राम पर लोगों से की खास अपील

Mon, 24 Jan 2022 11:58 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Mon, 24 Jan 2022 11:58 AM IST
सार

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में विराट के अर्धशतक लगाने के बाद अनुष्का शर्मा ने बेटी वामिका के साथ खुशी मनाई थी। इसी समय वामिका की फोटो कैमरे में कैद हो गई। 

विज्ञापन
Virat Kohli reacted on Vamika leaked picture says please not share these pictures
विराट कोहली और वामिका - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच वनडे सीरीज के दौरान विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की बेटी वामिका की पहली तस्वीर सामने आई थी। यह फोटो सोशल मीडिया में आते ही वायरल हो गई और विराट के कई फैंस वामिका की तुलना विराट की बचपन की फोटो से करने लगे। इसके बाद विराट कोहली ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने लोगों से यह फोटो न शेयर करने को कहा है। उन्होंने यह भी बताया कि अनुष्का को और उन्हें यह जानकारी नहीं थी कि कैमरा चालू है। इसी वजह से वामिका की ये फोटो सामने आई हैं। 
विज्ञापन


विराट ने कहा कि वो अभी भी यही चाहते हैं कि वामिका की फोटो कहीं भी शेयर न की जाएं, जब तक वो इतनी बड़ी नहीं हो जाती कि वो इन चीजों को खुद समझने लगें। 

विराट ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा "हमारी बेटी की तस्वीर कल स्टेडियम में क्लिक की गई है और वह लगातार शेयर की जा रही है। हम सभी को बताना चाहते हैं कि जब ये तस्वीरें क्लिक की गई तब हमें मालूम नहीं था कि कैमरे की नज़र हम पर ही है। बेटी की तस्वीर को लेकर हमारा रुख पहले जैसा ही है। अगर वामिका की तस्वीर नहीं खींची जाती हैं या उन्हें कहीं नहीं छापा जाता है तो हम इसकी तारीफ करेंगे। इसके पीछे का कारण पहले बताया जा चुका है, धन्यवाद।"
विज्ञापन


कब सामने आई फोटो
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच वनडे सीरीज के तीसरे मैच के दौरान विराट ने अर्धशतक लगाया था। इसके बाद अनुष्का शर्मा अपनी बेटी वामिका के साथ खुशी मना रही थीं। इसी समय कैमरे की नजरें अनुष्का और वामिका पर थीं। मैच के लाइव प्रसारण में भी ये तस्वीरें और इस घटना का वीडियो दिखाया गया। इसके बाद से वामिका की फोटो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। इन फोटो में वामिका अनुष्का की गोद में थीं और अनुष्का कोहली का अर्धशतक होने पर ताली बजा रही थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


क्यों अपनी बेटी का चेहरा नहीं दिखाना चाहते विराट
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का कहना है कि वो अपनी बेटी का चेहरा मीडिया को तब तक नहीं दिखाना चाहते, जब तक उनकी बेटी इन सब चीजों को समझने के लायक नहीं हो जाती। विराट पहले भी यह अपील कर चुके हैं कि वामिका की फोटो न तो खींचें और न ही शेयर करें। विराट के अनुसार जब वामिका खुद बड़ी हो जाएंगी और यह समझने लगेंगी कि मीडिया क्या है, स्टार क्या होते हैं और स्टारडम कैसे संभाली जाती है। इसके बाद वो खुद इस बारे में फैसला करेंगी कि मीडिया के सामने कितना खुलना है और किस तरह बात करनी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed