फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Virat Kohli post for MS Dhoni during IPL 2021 becomes most liked and retweeted tweet in sports in India in 2021

Virat Kohli-MS Dhoni: यह ट्वीट इस साल भारत का सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला स्पोर्ट्स पोस्ट बना  

Mon, 13 Dec 2021 11:20 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 13 Dec 2021 11:20 PM IST
सार

धोनी ने पहले क्वालिफायर में अपने मास्टरक्लास से चेन्नई को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ जीत दिलाई थी। इस मैच में धोनी ने छह गेंदों पर तीन चौके और एक छक्के की मदद से 18 रन बनाए थे और नाबाद रहे थे। इसके बाद कोहली ने ट्वीट किया था।

विज्ञापन
Virat Kohli post for MS Dhoni during IPL 2021 becomes most liked and retweeted tweet in sports in India in 2021
विराट कोहली और एमएस धोनी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विराट कोहली का महेंद्र सिंह धोनी को लेकर किया गया एक पोस्ट इस साल भारत का सबसे ज्यादा पसंद और रीट्वीट किया जाने वाला स्पोर्ट्स ट्वीट बन गया है। यह पोस्ट कोहली ने धोनी के लिए आईपीएल के क्वालिफायर-1 मैच के दौरान किया था। इस मैच में धोनी ने आक्रामक पारी खेली थी और टीम को फाइनल में पहुंचाया था।
विज्ञापन


क्वालिफायर-1 के बाद किया था ट्वीट
धोनी ने पहले क्वालिफायर में अपने मास्टरक्लास से चेन्नई को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ जीत दिलाई थी। इस मैच में धोनी ने छह गेंदों पर तीन चौके और एक छक्के की मदद से 18 रन बनाए थे और नाबाद रहे थे। इसके बाद कोहली ने ट्वीट किया था। उन्होंने लिखा था- राजा वापस आ गया है (King is back)। 
विज्ञापन


कोहली ने किया था ये ट्वीट
कोहली ने ट्वीट में लिखा- इस खेल में महान फिनिशर्स में से एक हैं धोनी। उन्होंने मुझे एक बार फिर अपनी सीट पर उछलने को मजबूर कर दिया। यह ट्वीट कोहली ने 10 अक्तूबर को किया था। कोहली-धोनी की जोड़ी इसके बाद टी-20 विश्व कप में भी नजर आई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कोहली भारत में सबसे चर्चित खिलाड़ी रहे
कोहली के ट्वीट के अलावा इस साल टोक्यो ओलंपिक 2020, आईपीएल 2021, टी-20 विश्व कप, पैरालंपिक्स, यूरो कप 2020 को लेकर ट्विटर पर इस साल भारत में सबसे ज्यादा बातचीत हुई। वहीं, फैंस द्वारा विराट कोहली सबसे ज्यादा ट्वीट किए जाने वाले एथलीट बने। इसके बाद इस लिस्ट में एमएस धोनी, सचिन तेंदुलकर, रोहित शर्मा और वीरेंद्र सहवाग शामिल हैं। 

सिंधु भी इस मामले में टॉप पर रहीं
साल 2021 भारतीय ओलंपिक स्टार्स के नाम रहा। बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु इस साल भारत की सबसे ज्यादा ट्वीट की जाने वाली ओलंपिक एथलीट बनीं। सिंधु ने ओलिंपिक में ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया था। दूसरे नंबर पर गोल्डन ब्वॉय नीरज चोपड़ा रहे। वहीं, तीसरे स्थान पर कुश्ती में ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाले बजरंग पूनिया रहे। लवलिना बोर्गोहेन चौथे और मीराबाई चानू पांचवें स्थान पर रहीं।


सीएसके भी काफी चर्चित रही
टीम की बात करें तो चेन्नई सुपर किंग्स सबसे ज्यादा ट्वीट की जाने वाली टीम बनी। सीएसके ने इसी साल आईपीएल खिताब जीता था। दूसरे नंबर पर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, तीसरे स्थान पर मुंबई इंडियंस और चौथे स्थान पर राजस्थान रॉयल्स रही। टॉप-5 में आखिरी स्थान आईपीएल की रनर अप कोलकाता नाइट राइडर्स का रहा। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed