{"_id":"5b176e054f1c1bab6e8b66eb","slug":"virat-kohli-only-indian-in-100-highest-paid-athletes-latest-forbes-list","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"विराट कोहली दुनिया के 100 सबसे अमीर खिलाड़ियों में इकलौते भारतीय, जानिए सबसे रईस कौन","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
विराट कोहली दुनिया के 100 सबसे अमीर खिलाड़ियों में इकलौते भारतीय, जानिए सबसे रईस कौन
Wed, 12 Jun 2019 08:47 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 12 Jun 2019 08:47 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
फोर्ब्स ने दुनिया के 100 सबसे अमीर खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी है। ताजा सूची में विराट कोहली एकमात्र भारतीय खिलाड़ी हैं। 83वें पायदान पर मौजूद कप्तान कोहली की कमाई पिछले साल के मुकाबले बढ़ी है। 2017 की सूची में वह 89वें पायदान पर थे। अगली स्लाइड में जानिए साल 2018 में उन्होंने कितनी कमाई की।
2 of 6
फोर्ब्स के मुताबिक 29 वर्षीय विराट कोहली ने साल 2018 में कुल 24 मिलियन डॉलर यानी लगभग 160 करोड़ से ज्यादा (1,60,93,20,000) की कमाई की। जिसमें उन्होंने 4 मिलियन डॉलर (लगभग 27 करोड़ रुपए) सैलेरी से, तो 20 मिलियन डॉलर (लगभग 134 करोड़ रुपए) एंडोर्समेंट के जरिए कमाए हैं।
3 of 6
साल 2017 में आई लिस्ट में फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो पहले नम्बर थे जबकि इस बार बॉक्सिंग चैम्पियन फ्लॉयड मेवेदर सबसे अमीर खिलाड़ी बने। सात साल में चौथी बार सबसे अमीर खिलाड़ी बनने वाले मेवेदर ने कोनर मैक्ग्रेगर के खिलाफ मैच से 275 मिलियन डॉलर कमाए थे, जिसके बाद ही वह रोनाल्डो से नम्बर वन की कुर्सी छिन पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
- फोटो : twitter
रोनाल्डो पिछले दो साल से सबसे अमीर खिलाड़ियों में पहले स्थान पर थे, लेकिन इस साल रोनाल्डो (108 मिलियन डॉलर) फिसलकर तीसरे नम्बर पर आ गए हैं। दूसरे नम्बर पर अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर लियोनल मेसी हैं। मेसी ने इस साल 111 मिलियन डॉलर की कमाई की।
विज्ञापन
5 of 6
- फोटो : social media
हैरानी की बात ये है कि दुनिया के 100 सबसे अमीर खिलाड़ियों में एक भी महिला नहीं है। हालांकि साल 2017 में टेनिस खिलाड़ी सेरेना विलियम्स 51वें पायदान पर पहुंचकर एकमात्र रईस महिला खिलाड़ी बनी थी। गोल्फर टाईगर वुड्स 16वें नंबर पर हैं। टेनिस स्टार्स की बात करें तो रोजर फेडरर 7वें स्थान पर तो रफेल नडाल 20वें पायदान पर हैं।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।