{"_id":"627e06f4ebcb6b119878358f","slug":"virat-kohli-ms-dhoni-and-ab-de-villiers-are-kieron-pollard-favoroite-wickets-know-complete-record","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kieron Pollard Record: धोनी-विराट और डिविलियर्स हैं पोलार्ड के पसंदीदा शिकार, रिकॉर्ड देख रह जाएंगे हैरान","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Kieron Pollard Record: धोनी-विराट और डिविलियर्स हैं पोलार्ड के पसंदीदा शिकार, रिकॉर्ड देख रह जाएंगे हैरान
Fri, 13 May 2022 12:51 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Fri, 13 May 2022 12:51 PM IST
सार
कीरोन पोलार्ड ने अपनी गेंदबाजी से भी कमाल किया है। उनके पास भले ही बहुत ज्यादा गति न हो, लेकिन वो बल्लबाजों को अपने जाल में फंसाने में माहिर हैं। विराट और धोनी जैसे दिग्गजों को उन्होंने कई बार आउट किया है।
विज्ञापन
कीरोन पोलार्ड
- फोटो : IPL/BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आईपीएल 2022 में वेस्टइंडी के कीरोन पोलार्ड कुछ खास नहीं कर पाए हैं। मुंबई इंडियंस को पांच बार चैंपियन बनाने में अहम योगदान देने वाले कीरोन पोलार्ड इस साल मुंबई के खराब प्रदर्शन की सबसे बड़ी वजह हैं। यह कैरिबियाई दिग्गज इस साल गेंद और बल्ले से कोई कमाल नहीं कर पाया है। हालांकि, अपने करियर में उन्होंने धोनी, कोहली और एबी डिविलियर्स जैसे दिग्गजों को खूब परेशान किया है। हाल ही में अपना 35वां जन्मदिन मनाने वाले पोलार्ड बल्ले के साथ विस्फोटक पारियां खेलने के अलावा बड़ी मछलियों का शिकार करने में माहिर हैं।
पोलार्ड 2010 से मुंबई के लिए खेल रहे हैं। एक ऑलराउंडर के रूप में उन्होंने लगातार अपनी टीम के लिए शानदार प्रदर्शन किया है और कई मैच अपने दम पर जिताए हैं। गेंद और बल्ले से कमाल करने के अलावा पोलार्ड एक बेहतरीन फील्डर भी हैं। उन्होंने कई सीजन बेहतरीन कैच पकड़े हैं। खासकर बाउंड्री में उनकी फील्डिंग का कोई शानी नहीं है।

बड़े खिलाड़ियों को आउट करने में माहिर हैं पोलार्ड
पोलार्ड ने सबसे ज्यादा महेंद्र सिंह धोनी, विराट कोहली, एबी डिविलियर्स और रॉबिन उथप्पा को आउट किया है। उन्होंने इन चारों खिलाड़ियों को तीन-तीन बार आउट किया है। ये चारों बल्लेबाज आईपीएल में पांच हजार के करीब या उससे ज्यादा रन बना चुके हैं। इन दिग्गजों को आउट करना किसी गेंदबाज के लिए आसान नहीं रहा है, लेकिन पोलार्ड इसमें माहिर हैं। आईपीएल में उन्होंने 189 मैचों में 3412 रन बनाए हैं और 69 विकेट निकाले हैं।
2022 में खराब रहा प्रदर्शन
पोलार्ड हर सीजन में अपने दम पर मुंबई को दो या तीन मैच जरूर जिताते थे और बाकी मैचों में भी उपयोगी योगदान देते थे, लेकिन इस सीजन वो ऐसा नहीं कर पाए हैं। इस सीजन उन्होंने 11 पारियों में 14.40 के खराब औसत और 107.46 के साधारण स्ट्राइक रेट से 144 रन बनाए हैं। उनकी सबसे बड़ी पारी 25 रन की रही है। वहीं, 14 ओवर की गेंदबाजी में पोलार्ड ने 125 रन देकर चार विकेट झटके हैं। उनका गेंदबाजी औसत 31.25 और इकोनॉमी 8.93 की है। मुंबई की हार में पोलार्ड के खराब प्रदर्शन का अहम योगदान है।
इस सीजन मुंबई की टीम 12 में से तीन मैच जीत पाई है, जबकि नौ में उसे हार का सामना करना पड़ा है। छह अंकों के साथ यह टीम अंक तालिका में आखिरी पायदान पर है और प्लेऑफ से बाहर हो चुकी है। इसी सीजन मुंबई प्लेऑफ की दौड़ से बाहर होने वाली पहली टीम बनी थी।