फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Virat Kohli might give up captaincy in other formats to focus on his batting claims Ravi Shastri

दावा: रवि शास्त्री का बड़ा बयान, अन्य प्रारूपों में भी कप्तानी छोड़ सकते हैं विराट कोहली, बताया कारण

Fri, 12 Nov 2021 10:28 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Fri, 12 Nov 2021 10:28 PM IST
सार

भारत के पूर्व कोच रवि शास्त्री का मानना है कि कोविड-19 की वजह से हो रहे मानसिक तनाव से  निपटने के लिए विराट कोहली टी-20 अंतरराष्ट्रीय के बाद अन्य प्रारूपों से भी कप्तानी छोड़ सकते हैं।

विज्ञापन
Virat Kohli might give up captaincy in other formats to focus on his batting claims Ravi Shastri
रवि शास्त्री और विराट कोहली - फोटो : ट्विटर

विस्तार

भारतीय क्रिकेट टीम में रवि शास्त्री और विराट कोहली की जोड़ी का अंत हो चुका है। टी-20 वर्ल्ड कप में ग्रुप स्टेज में हार के साथ ही जहां शास्त्री का कार्यकाल समाप्त हो गया वहीं कोहली ने भी टी-20 टीम की कप्तानी छोड़ दी। अब भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली टी-20 सीरीज में रोहित शर्मा की अगुवाई में मैदान पर उतरेगी जबकि कोहली इस सीरीज में आराम करेंगे। 

विज्ञापन


उधर भारत के पूर्व कोच रवि शास्त्री का मानना है कि कोविड-19 की वजह से हो रहे मानसिक तनाव से  निपटने के लिए विराट कोहली टी-20 अंतरराष्ट्रीय के बाद अन्य प्रारूपों से भी कप्तानी छोड़ सकते हैं। शास्त्री ने ‘इंडिया टुडे’ से बातचीत में कोहली की कप्तानी के बारे में पूछे जाने पर कहा कि वह कार्यभार के बेहतर प्रबंधन के लिए अन्य प्रारूपों से भी नेतृत्व की जिम्मेदारी छोड़ सकते है।’ 
विज्ञापन


सीमित ओवरों की कप्तानी छोड़ सकते हैं विराट
उन्होंने कहा, ‘टेस्ट क्रिकेट में उनकी कप्तानी में भारत पिछले पांच साल से शीर्ष पायदान पर काबिज है। जब तक वह मानसिक रूप से थका हुआ महसूस नहीं करेंगे तब तक वह उसे छोड़ना नहीं चाहेंगे। वह हालांकि निकट भविष्य में बल्लेबाजी पर ध्यान केंद्रित करने के लिए कप्तानी छोड़ सकते हैं।’  पूर्व कोच ने कहा, ‘यह तुरंत नहीं होगा, लेकिन ऐसा हो सकता है। सफेद गेंद के क्रिकेट (सीमित ओवरों के प्रारूप में) के साथ भी ऐसा हो सकता है। वह कह सकते हैं कि वह अब सिर्फ टेस्ट कप्तानी पर ध्यान केंद्रित करना चाहते हैं।’
विज्ञापन
विज्ञापन


विराट सबसे फिट क्रिकेटर
शास्त्री ने कोहली को सबसे फिट क्रिकेटर करार देते हुए कहा, ‘बहुत से सफल खिलाड़ियों ने अपनी बल्लेबाजी पर ध्यान देने के लिए कप्तानी छोड़ दी है। लेकिन विराट में खेल में अच्छा करने की भूख निश्चित रूप से बरकरार है, वह टीम में किसी से भी ज्यादा फिट है। उसके बारे में कोई शक नहीं। जब आप शारीरिक रूप से फिट होते हैं, तो खेल में आपकी उम्र बढ़ती है। कप्तानी के मामले में, यह उनका फैसला होगा, लेकिन मैं देखता हूं कि वह सफेद गेंद के क्रिकेट को ना कह सकते हैं लेकिन लाल गेंद क्रिकेट में उसे खेल जारी रखना चाहिए।’

कई खिलाड़ी ले सकते हैं लंबा ब्रेक
शास्त्री का अनुमान है कि कोहली के अलावा और भी कई खिलाड़ी बायो बबल की थकान से निपटने के लिए लंबा ब्रेक ले सकते हैं। उन्होंने कोविड-19 के समय में विभिन्न प्रारूप के लिए अलग कप्तान की जरूरत पर जोर दिया। उन्होंने कहा, ‘ऐसे समय में अलग-अलग कप्तान होना जरूरी है क्योंकि इससे खिलाड़ी पर दबाव कम होगा। मुझे लगता है कि बहुत सारे खिलाड़ी ब्रेक लेना चाहते हैं। आपको समय-समय पर खेल से विश्राम देने की जरूरत होगी।’


आईपीएल के कार्यक्रम को लेकर कपिल का समर्थन
भारत के विश्व कप विजेता कप्तान कपिल देव ने खिलाड़ियों पर देश से ज्यादा आईपीएल को तरजीह देने के आरोप पर के बारे में पूछे जाने पर शास्त्री ने कहा, ‘अप्रैल में आईपीएल के स्थगन के बाद उनके पास (बीसीसीआई) कोई विकल्प नहीं था। मुझे नहीं लगता कि भविष्य में फिर ऐसा होगा। जहां तक कपिल की बात है तो वह आईपीएल के कार्यक्रम को लेकर सही है क्योंकि इससे खिलाड़ियों की थकान बढ़ी।’

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed