फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Virat Kohli led Team India to face England in 1st ODI at Pune know head to head records

आमने-सामने: पहले वनडे में आज विराट सेना दिखाएगी दम, आंकड़ों में जानें भारत और इंग्लैंड में कौन रहा सिकंदर

Tue, 23 Mar 2021 09:54 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Tue, 23 Mar 2021 09:54 AM IST
विज्ञापन
Virat Kohli led Team India to face England in 1st ODI at Pune know head to head records
भारतीय क्रिकेट टीम - फोटो : फाइल फोटो

भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जाने वाली तीन एकदिवसीय मैचों की सीरीज का आगाज आज से हो रहा है। दोनों टीमें के बीच पहला एकदिवसीय मैच पुणे  के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा। भारत के खिलाफ टेस्ट और टी-20 सीरीज हारने के बाद इंग्लैंड की प्रतिष्ठा दांव पर है। इंग्लैंड का इरादा वनडे सीरीज जीतकर दौरे का सुखद समापन करना है। लेकिन भारत ने जिस तरह से पिछली दो सीरीज में इंग्लिश टीम को पटखनी दी है उसे देखते हुए मेहमान टीम की राह आसान नहीं है। भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाले पहले एकदिवसीय मैच को लेकर क्रिकेट फैंस भी काफी उत्साहित हैं। आइए हम आपको भारत और इंग्लैंड के बीच अब तक खेले गए वनडे मैचों के रिकॉर्ड और परिणाम के बारे में बताते हैं। 

विज्ञापन


भारत और इंग्लैंड के बीच पहला एकदिवसीय मैच 1974 में खेला गया। बीते 47 वर्षों में भारत और इंग्लैंड के बीच अब तक 100 एकदिवसीय मैच खेला जा चुके हैं। इतिहास गवाह है कि वनडे में इंग्लैंड के विरुद्ध भारत का प्रदर्शन अब तक शानदार रहा है। 
विज्ञापन


भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए पिछले 100 एकदिवसीय मैचों में भारत ने 53 वनडे जीते हैं। इस दौरान 2 मैच टाई रहे और तीन मैचों का कोई परिणाम नहीं निकला। इंग्लैंड के खिलाफ भारत की जीत का प्रतिशत 55.67 रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं अगर इंग्लैंड की बात की जाए तो उसने भारत के विरुद्ध 100 में से 42 एकदिवसीय मैच जीते हैं। इंग्लैंड की जीत का प्रतिशत 44.32 है। इन आंकड़ों से पता चलता है कि भारत और इंग्लैंड के बीच आज होने वाले मुकाबले में जबरदस्त टक्कर देखने को मिलेगी। 


महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेले खेले गए मैच में भी भारतीय टीम इंग्लैंड पर भारी पड़ी है। जनवरी 2017 में हुए मैच में भारत ने इंग्लैंड को 3 विकेट से हराया था। जहां इंग्लैंड के खिलाफ वनडे में भारत का रिकॉर्ड काफी बेहतर है वहीं इंग्लैंड को पुणे में अपनी पहली एकदिवसीय जीत का इंतजार है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed