फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Virat Kohli kept partying all night and scored 250 runs next day, Ishant Sharma Narrates Unheard story

Virat Kohli: 'पूरी रात पार्टी करते रहे विराट कोहली और अगले दिन 250 रन बना डाले', ईशांत शर्मा का बड़ा खुलासा

Mon, 26 Jun 2023 07:20 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 26 Jun 2023 07:20 PM IST
सार

कोहली फिलहाल क्रिकेट से दूर खाली समय का आनंद ले रहे हैं। अब वह अगले महीने वेस्टइंडीज दौरे पर एक्शन में नजर आएंगे। भारत और वेस्टइंडीज के बीच दो टेस्ट, तीन वनडे और पांच टी20 मैच खेले जाने हैं।

विज्ञापन
Virat Kohli kept partying all night and scored 250 runs next day, Ishant Sharma  Narrates Unheard story
ईशांत शर्मा ने विराट कोहली को लेकर बयान दिए हैं - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत के अनुभवी तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा का मानना है कि भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली 'उम्मीद' के बजाय 'विश्वास' से प्रेरित हैं। दिल्ली में अंडर-17 दिनों से कोहली के साथ खेलने वाले ईशांत ने पूर्व भारतीय कप्तान के करियर में कई उतार-चढ़ाव देखे हैं। 'चेज मास्टर' के रूप में जाने जाने वाले कोहली ने भारत के लिए बहुत सारे मैच जीते हैं, खासकर जब अन्य खिलाड़ियों का दिन खराब रहा हो।
विज्ञापन


ऐसी ही एक ऐतिहासिक पारी उनके बल्ले से पिछले साल ऑस्ट्रेलिया में टी20 विश्व कप के दौरान पाकिस्तान के खिलाफ आई थी। हाल ही में एक पॉडकास्ट में बातचीत करते हुए ईशांत ने अपने अंडर-19 दिनों की एक घटना को याद किया जब कोहली ने पूरी रात पार्टी की और अगले दिन 250 रन बनाए।
विज्ञापन

ईशांत ने कहा- हम कोलकाता में एक अंडर-19 मैच खेल रहे थे। वह दिन का खेल खत्म होने पर नाबाद पवेलियन लौटे थे, फिर भी उन्होंने पूरी रात पार्टी की और अगले दिन उन्होंने 250 रन बनाए। मैंने कोहली का वह दौर भी देखा है। मेरे अनुसार, उनके बारे में सबसे अच्छी बात यह है 2012 में विश्व कप के बाद उन्होंने अपना शारीरिक पहलू कैसे बदला। वह ट्रेनिंग ले रहे थे, लेकिन अपने खानपान, अपनी मानसिक शक्ति के कारण अपने क्रिकेट को एक अलग स्तर पर ले गए।

Ishant Sharma 100th Test: Had To Kick Him Awake, Says Virat Kohli On Ishant  Sharma's Maiden Call-Up | Cricket News

ईशांत ने कहा- सचिन (तेंदुलकर) पाजी कहते थे कि आशा एक शब्द नहीं है, यह एक भावना है। लेकिन अगर आप विराट कोहली से बात करें, तो 'उम्मीद' शब्द उनकी डिक्शनरी में मौजूद नहीं है। उनकी डिक्शनरी में केवल 'विश्वास' है। यदि आपके पास है विश्वास, आप कुछ भी कर सकते हैं। वह बहुत प्रखर हैं।

Ishant Sharma narrates story of how Virat Kohli took on bowlers at Under-17  trials
विज्ञापन

कोहली फिलहाल क्रिकेट से दूर खाली समय का आनंद ले रहे हैं। अब वह अगले महीने वेस्टइंडीज दौरे पर एक्शन में नजर आएंगे। भारत और वेस्टइंडीज के बीच दो टेस्ट, तीन वनडे और पांच टी20 मैच खेले जाने हैं। इस सीरीज की शुरुआत 12 जुलाई से होगी। कोहली को टेस्ट और वनडे टीम में चुना गया है जिसकी कप्तानी रोहित शर्मा करते दिखेंगे। अजिंक्य रहाणे टेस्ट और हार्दिक पांड्या वनडे में उपकप्तानी करते दिखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed