फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Virat Kohli Jasprit Bumrah and Rohit Sharma has played only 21% match together in last two years

Team India: ए+ ग्रेड में तीन खिलाड़ी, तीनों की सैलरी सात करोड़, पर पिछले दो साल में साथ खेले सिर्फ 21 फीसदी मैच

Sun, 17 Jul 2022 08:49 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sun, 17 Jul 2022 08:49 AM IST
सार

बीसीसीआई विराट, रोहित और जसप्रीत बुमराह को हर साल सात करोड़ की सैलरी देता है। सालाना तीनों की सैलरी में 21 करोड़ खर्च होते हैं और ये तीनों पिछले दो साल में 21 फीसदी मैच ही साथ में खेले हैं। 
 

विज्ञापन
Virat Kohli Jasprit Bumrah and Rohit Sharma has played only 21% match together in last two years
पिछले दो सालों में भारत के टॉप खिलाड़ियों का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रोहित शर्मा, विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह मौजूदा समय में भारत के सबसे अहम खिलाड़ी हैं। इन्हीं तीनों खिलाड़ियों को बीसीसीआई ने ए प्लस कैटेगरी का कॉन्ट्रैक्ट भी दिया है। इस कॉन्ट्रैक्ट के तहत तीनों खिलाड़ियों को हर साल सात करोड़ रुपये सैलरी मिलती है। कुल मिलाकर सिर्फ तीन खिलाड़ियों की सैलरी में बोर्ड 21 करोड़ रुपये खर्च करता है, लेकिन ये तीनों पिछले दो साल में सिर्फ 21 फीसदी मैच ही साथ में खेले हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि जो खिलाड़ी अधिकतर मैचों में टीम से बाहर बैठ रहे हैं, उन पर इतना खर्च क्यों?
विज्ञापन


मार्च 2020 में कोरोना के चलते देश में लॉकडाउन लगा था। इसके बाद से भारतीय टीम ने तीनों फॉर्मेट मिलाकर कुल 73 मैच खेले हैं। इनमें से 44 में भारत को जीत मिली है और 25 में हार का सामना करना पड़ा है। तीन मैच ड्रॉ रहे हैं और एक मैच बेनतीजा रहा है, लेकिन अधिकतर मैच में भारत को रोहित शर्मा, विराट कोहली या जसप्रीत बुमराह की कमी खली है। इस दौरान सिर्फ 16 मैच ऐसे रहे, जिनमें ये तीनों खिलाड़ी टीम इंडिया का हिस्सा थे। इसमें नौ भारत जीता और छह में उसे हार मिली। वहीं, 14 मैचों में इन तीन में से कोई खिलाड़ी नहीं खेला। 
विज्ञापन


यहां हम बता रहे हैं कि देश में कोरोना आने के बाद से शीर्ष तीन खिलाड़ियों ने कितने मैच खेले हैं और उनका प्रदर्शन कैसा रहा है। 

सबसे कम मैच बुमराह ने खेले

Virat Kohli Jasprit Bumrah and Rohit Sharma has played only 21% match together in last two years
जसप्रीत बुमराह - फोटो : सोशल मीडिया
देश में कोरोना की वजह से लॉकडाउन लगने के बाद जसप्रीत बुमराह ने भारत के लिए 32 मैच खेले हैं। इनमें से 15 मैच भारत जीता है और 15 हारा है। दो मैच ड्रॉ रहे हैं। बुमराह ने इस दौरान भारत के लिए 87 विकेट लिए हैं। उनका औसत 22.75 का रहा है और चार बार पांच विकेट लेने का कारनामा किया है। पिछले दो सालों में बुमराह ने भारत के लिए 41 मैच नहीं खेले। 

कप्तान रोहित भी नहीं खेले 32 मैच

Virat Kohli Jasprit Bumrah and Rohit Sharma has played only 21% match together in last two years
रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
रोहित ने इस दौरान 41 मैच खेले हैं। 30 में भारत को जीत मिली है, जबकि नौ में हार का सामना करना पड़ा है। दो मैच ड्रॉ रहे हैं। उन्होंने 52 पारियों में 37.67 के औसत से 1846 रन बनाए हैं। उनके बल्ले से दो शतक और 11 अर्धशतक निकले हैं। वो दो बार शून्य के स्कोर पर भी आउट हुए हैं। रोहित ने इस दौरान 32 मैच नहीं खेले। 
विज्ञापन

27 मैचों में बाहर बैठे विराट

Virat Kohli Jasprit Bumrah and Rohit Sharma has played only 21% match together in last two years
विराट कोहली - फोटो : अमर उजाला
विराट ने इस दौरान 46 मैच खेले हैं। 26  में भारत को जीत मिली है और 19 में हार नसीब हुई है। एक मैच ड्रॉ रहा है। 56 पारियों में विराट ने 34.76 के औसत से 1808 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 18 अर्धशतक लगाए हैं और सात बार शून्य पर आउट हुए हैं। विराट इस दौरान 27 मैचों में टीम का हिस्सा नहीं थे। वेस्टइंडीज के आगामी दौरे में भी उन्हें वनडे के साथ-साथ टी20 सीरीज से आराम दिया गया है। टी20 विश्व कप से ठीक पहले उन्हें आराम दिए जाने पर सवाल खड़े हो रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed