{"_id":"601530d0db2bd93ac11b6b62","slug":"virat-kohli-is-14-runs-away-to-surpass-west-indian-captain-clive-lloyd","type":"story","status":"publish","title_hn":"14 रन बनाते ही महान कैरेबियाई कप्तान क्लाइव लॉयड को पछाड़ देंगे विराट कोहली","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
14 रन बनाते ही महान कैरेबियाई कप्तान क्लाइव लॉयड को पछाड़ देंगे विराट कोहली
Thu, 04 Feb 2021 12:08 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अंशुल तलमले
Updated Thu, 04 Feb 2021 12:08 PM IST
विज्ञापन
विराट कोहली
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिता बनने के बाद विराट कोहली एकबार फिर भारतीय क्रिकेट टीम की कमान संभालने को पूरी तरह तैयार है। ऑस्ट्रेलिया में पहले टेस्ट के बाद भारत लौट आए किंग कोहली पांच फरवरी से इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज में नई शुरुआत करेंगे। पहले ही मैच को यादगार बनाने का उनके पास एक सुनहरा मौका भी है।
विज्ञापन
चार मैच की टेस्ट सीरीज की शुरुआत चेन्नई से होनी है। साल 2021 के पहले ही मैच में विराट क्लाइव बड़ा मुकाम हासिल कर सकते हैं। बतौर कप्तान 5220 टेस्ट रन बना चुके कोहली अगर चेपॉक स्टेडियम में 14 रन बना लेते हैं तो क्लाइव लॉयड को पछाड़ सकते हैं। कैरेबियाई दिग्गज बल्लेबाज लॉयड बतौर टेस्ट कप्तान सर्वाधिक रन (5,233) बनाने वाले चौथे शीर्ष खिलाड़ी हैं।
विज्ञापन
इस लिस्ट में सबसे आगे दक्षिण अफ्रीकी पूर्व कप्तान ग्रीम स्मिथ हैं, इस खब्बू ओपनर ने बतौर कप्तान 8,659 रन बनाए हैं। दूसरे क्रम पर ऑस्ट्रेलिया के एलन बॉर्डर (6,623) आते हैं। 6,542 रन बनाने वाले रिकी पोटिंग तीसरे नंबर क्रम पर हैं। भारत की ओर से सर्वाधिक टेस्ट स्कोरर लिस्ट में भी कोहली फिलहाल पांचवें नंबर पर आते हैं। सबसे आगे सचिन तेंदुलकर फिर क्रमश: राहुल द्रविड़, वीवीएस लक्ष्मण, वीरेंद्र सहवाग आते हैं।
विज्ञापन
भारत-इंग्लैंड के बीच चार टेस्ट, पांच टी-20 और तीन एकदिवसीय मुकाबले खेले जाएंगे। श्रीलंका का उसी की जमीन पर टेस्ट सीरीज में 2-0 से सूपड़ा साफ करने के बाद इंग्लैंड के हौसले सातवें आसमां पर होंगे। हालांकि भारतीय सरजमीं पर इस टीम का रिकॉर्ड बीते कुछ दशकों काफी अच्छा नहीं रहा है, लेकिन बेहतरीन फॉर्म में चल रहे कप्तान जो रूट परेशानी खड़ा कर सकते हैं।