फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Virat Kohli helped Mohammed Siraj in bowling and Rohit Sharma in Captaincy also made runs with the bat

Video: केपटाउन में कोहली का जलवा; गेंदबाजी में सिराज तो कप्तानी में रोहित की मदद की, बल्ले से भी किया कमाल

Wed, 03 Jan 2024 09:51 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Wed, 03 Jan 2024 09:51 PM IST
सार

विराट कोहली ने केपटाउन में रन बनाने से पहले अपने अनुभव का जलवा दिखाया। कोहली ने पहले कप्तानी में रोहित शर्मा की मदद की। इसके बाद बल्ले से भी उन्होंने 46 रन बनाए।
 

विज्ञापन
Virat Kohli helped Mohammed Siraj in bowling and Rohit Sharma in Captaincy also made runs with the bat
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरे टेस्ट मैच का पहला दिन तेज गेंदबाजों के नाम रहा, लेकिन इस मुकाबले में विराट कोहली ने अलग छाप छोड़ी। इस मैच में मोहम्मद शमी नहीं खेल रहे थे और पिछले मैच में भारतीय गेंदबाजों ने खासा निराश किया था, लेकिन इस मुकाबले में कोहली ने गेंदबाजों में ऐसी जान फूंकी कि अफ्रीकी टीम मुश्किल से 50 रन का आंकड़ा पार कर पाई। 
विज्ञापन


मैच की पहली पारी में दक्षिण अफ्रीका ने 55 रन बनाए। अफ्रीकी टीम के सिर्फ दो बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा छू पाए। भारत के लिए मोहम्मद सिराज ने छह विकेट लिए। जसप्रीत बुमराह और मुकेश कुमार ने दो-दो विकेट लिए। 
विज्ञापन


विराट कोहली ने छह विकेट लेने वाले सिराज की भी मदद की। कोहली ने गेंद फेंकने से पहले सिराज की तरफ इशारा किया और आउटस्विंगर (बाहर निकलने वाली गेंद) फेंकने को कहा। सिराज ने पूर्व कप्तान की बात मानी और आउटस्विंगर फेंकी। इसी गेंद पर उन्हें विकेट मिल गया। बल्लेबाज मार्को यानसेन लोकेश राहुल को कैच थमाकर पवेलियन चलते बने।
विज्ञापन
विज्ञापन




मैच के दौरान कोहली ने कप्तान रोहित शर्मा की भी मदद की। फील्ड सेट करते समय रोहित थोड़े परेशान दिख रहे थे। ऐसे में कोहली ने उनकी मदद की और जल्द ही भारत को दो विकेट मिल गए। इसके बाद बल्लेबाजी करते हुए भी कोहली ने भारत के लिए सबसे ज्यादा 46 रन बनाए। उन्होंने शुभमन गिल और लोकेश राहुल के साथ शानदार साझेदारियां कीं। हालांकि, अंत में तेजी से रन बनाने की कोशिश में वह अर्धशतक से चूक गए। 



मैच में क्या हुआ?
दक्षिण अफ्रीका के कप्तान डीन एल्गर ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया और दक्षिण अफ्रीका ने पहली पारी में 55 रन बनाए। इसके जवाब में भारत ने 153 रन बनाकर 98 रन की बढ़त ली। पहले दिन का खेल खत्म होने तक दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 62/3 है। पहली पारी के आधार पर भारत के पास 36 रन की बढ़त है। सेंचुरियन में पहला टेस्ट जीतकर दक्षिण अफ्रीका सीरीज में 1-0 से आगे है। टीम इंडिया दूसरे टेस्ट को जीतकर सीरीज बराबरी पर समाप्त करना चाहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed