फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Virat Kohli heaps praise on young Shubman Gill after victory over New Zealand

NZvIND: मिल गया इशारा! शुभमन गिल लेंगे चौथे वन-डे में विराट कोहली की जगह

Mon, 28 Jan 2019 05:05 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Mon, 28 Jan 2019 05:05 PM IST
विज्ञापन
Virat Kohli heaps praise on young Shubman Gill after victory over New Zealand

टीम इंडिया ने पांच मैच की वन-डे सीरीज के शुरुआती तीन मैच जीतकर 10 साल बाद न्यूजीलैंड में द्विपक्षीय सीरीज अपने नाम की। हालांकि अभी दो मैच बाकि है, लेकिन अब वे सिर्फ औपचारिकता ही रह गए हैं।

विज्ञापन

 
इन दो मुकाबलों में टीम इंडिया अपनी बैंच स्ट्रेंथ आजमाना चाहेगी। खुद कप्तान विराट कोहली ने इसके संकेत दिए हैं। मैच के बाद विराट ने इशारों में कहा कि चौथे वन-डे में शुभमन गिल डेब्यू करने वाले हैं। 
विज्ञापन


तीसरे वन-डे में जीत के बाद विराट कोहली ने कहा, 'हमारी टीम ने एकतरफा जीत हासिल की। मुझे उम्मीद है कि अगले 2 मैच में भी भारतीय टीम जीत हासिल करेगी। ऑस्ट्रेलिया दौरे के बाद, न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज जीतकर अच्छा लग रहा है. अब मैं अपनी छुट्टियां इंजॉय कर सकता हूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन


विराट कोहली ने शुभमन गिल को अपना विकल्प बताते हुए कहा, 'कभी ना कभी कोई आपकी जगह लेगा, खेल ऐसे ही चलता है। शुभमन गिल बेहद शानदार खिलाड़ी हैं। मैंने शुभमन गिल को नेट्स पर खेलते देखा और मैं उनकी बल्लेबाजी से बेहद प्रभावित हुआ। मैं जब 19 साल का था तो शुभमन गिल की 10 फीसदी बैटिंग भी नहीं करता था।'


शुभमन गिल का पक्ष इसलिए मजबूत
शुभमन गिल बेहद ही उदयमान बल्लेबाज माने जाते हैं। दाएं हाथ का यह बल्लेबाज विराट कोहली की ही तरह नंबर 3 पर बल्लेबाजी करता है। ऐसे में टीम इंडिया मैनेजमेंट विराट की जगह उन्हें नंबर 3 पर मौका दे सकती है। इसके अलावा शुभमन का न्यूजीलैंड में रिकॉर्ड भी शानदार है। जिस अंडर-19 वर्ल्डकप से शुभमन गिल का भाग्य चमका था। जहां अपने बेहतरीन खेल से वे मैन ऑफ द टूर्नामेंट बने थे, वहीं एकबार फिर उनसे बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed