फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   virat kohli having chance to win at lords after kapil dev and ms dhoni

ENGvIND: कपिल देव और एमएस धोनी का कारनामा दोहराने में सफल होंगे कप्तान विराट कोहली?

Tue, 07 Aug 2018 01:27 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 07 Aug 2018 01:27 PM IST
विज्ञापन
virat kohli having chance to win at lords after kapil dev and ms dhoni
कपिल देव, विराट कोहली, एमएस धोनी

टीम इंडिया को इंग्लैंड के खिलाफ एजबेस्टन में खेले गए पहले टेस्ट में 31 रन से शिकस्त का सामना करना पड़ा। अब दोनों देशों के बीच 9 अगस्त से लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर सीरीज का दूसरा टेस्ट खेला जाएगा। 

विज्ञापन


वैसे, लॉर्ड्स के आंकड़े टीम इंडिया के पक्ष में जाते नहीं दिखते हैं। भारतीय टीम ने 'क्रिकेट के मक्का' कहे जाने वाले लॉर्ड्स मैदान पर 17 टेस्ट खेले हैं, जिसमें से उसे सिर्फ दो ही बार जीत मिली है जबकि 11 मुकाबलों में टीम को शिकस्त का सामना करना पड़ा है। इंग्लैंड के इस मैदान पर टीम इंडिया चार टेस्ट ड्रॉ करने में सफल रही है।
विज्ञापन


लॉर्ड्स के मैदान पर 13 कप्तान भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। सिर्फ कपिल देव और एमएस धोनी ही ऐसे कप्तान रहे, जिनके नेतृत्व में टीम इंडिया लॉर्ड्स टेस्ट जीतने में कामयाब हुई। टीम इंडिया ने अपना पहला टेस्ट मैच 1932 में सीके नायडू की कप्तानी में खला था। तब भारतीय टीम को 158 रन की शिकस्त झेलनी पड़ी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


1932 के 10 मैच बाद भारत ने लॉर्ड्स पर पहली जीत दर्ज की। 1986 में कपिल देव के नेतृत्व में भारतीय टीम ने पहली बार लॉर्ड्स पर टेस्ट जीता। भारत ने डेविड गावर के नेतृत्व वाली इंग्लैंड को 5 विकेट से मात दी थी। 1986 के बाद टीम इंडिया ने लॉर्ड्स पर 5 मैच खेले, लेकिन इन मौकों पर उसे शिकस्त झेलनी पड़ी।

भारत को लॉर्ड्स पर दूसरी जीत 2014 में मिली जब एमएस धोनी के नेतृत्व वाली टीम ने इंग्लैंड को 95 रन से मात दी। इशांत शर्मा को तब 74 रन देकर 7 विकेट लेने के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया था।

टीम इंडिया का लॉर्ड्स मैदान पर रिकॉर्ड इस प्रकार है:

virat kohli having chance to win at lords after kapil dev and ms dhoni
महेंद्र सिंह धोनी

मैच- 17

भारत जीता -2

इंग्लैंड जीता - 11

ड्रॉ - 4

1936 : विजानाग्राम महाराज की कप्तानी में 9 विकेट से मिली हार

1946: नवाब पटौदी सीनियर की कप्तानी में 10 विकेट की करारी शिकस्त

1952: विजय हजारे की कप्तानी में 8 विकेट से मिली मात

1959: पंकज रॉय की कप्तानी में 8 विकेट से मिली शिकस्त

1967: एमएके पटौदी की कप्तानी में एक पारी और 124 रन से हार मिली

1971: अजित वाडेकर की कप्तानी में मुकाबला ड्रॉ हुआ।

1974: अजित वाडेकर की कप्तानी में एक पारी और 285 रन की विशाल शिकस्त

1979: श्रीनिवास वेंकटराघवन की कप्तानी में मुकाबला ड्रॉ

1982: सुनील गावस्कर की कप्तानी में 7 विकेट की शिकस्त झेली

1986: कपिल देव की कप्तानी में 5 विकेट से जीत

1990: मोहम्मद अजहरुद्दीन की कप्तानी में 247 रन की हार

1996: मोहम्मद अजहरुद्दीन की कप्तानी में मुकाबला ड्रॉ

2002: सौरव गांगुली की कप्तानी में 170 रन की शिकस्त

2007: राहुल द्रविड़ की कप्तानी में मुकबला ड्रॉ

2011: एमएस धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया 196 रन से हारी

2014: एमएस धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया ने 95 रन से जीता मैच

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed