फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Virat Kohli has made India a tough side can not be bullied says Nasser Hussain

कोहली ने भरा टीम इंडिया में कभी हार न मानने का जज्बा, इंग्लैंड के पूर्व कप्तान का बड़ा बयान

Tue, 26 Jan 2021 02:54 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Tue, 26 Jan 2021 02:54 PM IST
विज्ञापन
Virat Kohli has made India a tough side can not be bullied says Nasser Hussain
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन का मानना है कि विराट कोहली ने भारत की वर्तमान टीम में कभी हार नहीं मानने का जज्बा भर दिया है तथा वह मैदान के अंदर या बाहर विपरीत परिस्थितियों से परेशान नहीं होती है। कप्तान कोहली और कुछ प्रमुख खिलाड़ियों के चोटिल होने के बावजूद भारत की अनुभवहीन टीम ने अजिंक्य रहाणे की अगुवाई में अपनी दृढ़ता और संकल्प का शानदार नमूना पेश करके ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पिछड़ने के बाद वापसी करके चार मैचों की श्रृंखला 2-1 से जीती।

विज्ञापन


हुसैन ने इंग्लैंड को पांच फरवरी से चेन्नई में शुरू होने वाली चार टेस्ट मैचों की श्रृंखला में कड़ी चुनौती के लिये तैयार रहने को कहा है। उन्होंने 'स्काई स्पोर्ट्स' से कहा, 'कोई भी टीम जो ऑस्ट्रेलिया में 36 रन पर आउट होने के कारण 0-1 से पिछड़ गई हो, जिसने पितृत्व अवकाश के कारण कोहली को गंवा दिया हो, जिसका गेंदबाजी आक्रमण पंगु बन गया हो और वह तब भी वह मैदान के अंदर और बाहर खास जज्बा दिखाकर वापसी करती है तो आप उसे दबाव में नहीं ला सकते हो।'
विज्ञापन


हुसैन ने कहा, 'भारत अब सख्त टीम बन गई है और मुझे लगता है कि यह चीज कोहली ने उसमें भरी। कोई गलती न करें, वे स्वदेश में बेहद मजबूत टीम है।' श्रीलंका पर 2-0 की जीत से इंग्लैंड की टीम उत्साह से भरी है, लेकिन हुसैन ने कहा कि मेहमान टीम को पहले टेस्ट के लिए अपनी सर्वश्रेष्ठ एकादश का चयन करना चाहिए। हुसैन ने इससे पहले जॉनी बेयरस्टो को शुरुआती दो टेस्ट मैचों के लिए नहीं चुनने पर कड़ी आपत्ति दर्ज की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हुसैन ने कहा, 'यह बहुत अच्छा संकेत है कि उन्होंने आगे की मुश्किल चुनौती से पहले यह श्रृंखला जीती। एशेज, भारत के खिलाफ स्वदेश और विदेश, न्यूजीलैंड में श्रृंखलाएं आसान नहीं होती, लेकिन वह आत्मविश्वास और जीत की लय के साथ भारत के खिलाफ श्रृंखला खेलने जा रहा है। मैं भारत में पैदा हुआ और मैंने हमेशा भारत बनाम इंग्लैंड को सर्वश्रेष्ठ श्रृंखलाओं में से एक माना। मैं बस इतना ही कहूंगा कि अपने सर्वश्रेष्ठ 13 से 15 खिलाड़ियों के साथ चेन्नई में उतरें।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed