फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विराट की नजर अब पोंटिंग के बड़े रिकॉर्ड पर, वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज में निकल सकते हैं आगे

Thu, 22 Aug 2019 02:15 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Thu, 22 Aug 2019 02:15 PM IST
विज्ञापन
Virat Kohli has a chance to break ricky ponting record of most centuries as test captain
विराट-पोंटिंग - फोटो : अमर उजाला

रिकार्ड्स के बादशाह और रन मशीन के नाम से मशहूर टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली फिलहाल जबरदस्त फॉर्म में चल रहे हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ वन-डे सीरीज में लगातार दो शतक लगाकर विराट अपनी लय में वापस लौट आए हैं। अब टेस्ट सीरीज में भी वो इस लय को जारी रखने की कोशिश करेंगे। साथ ही टेस्ट सीरीज में जीत के साथ टेस्ट चैंपियनशिप में अधिक से अधिक अंक हासिल करना चाहेंगे।


Virat Kohli has a chance to break ricky ponting record of most centuries as test captain
virat kohli

गुरुवार से वेस्टइंडीज और भारत के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का आगाज होगा। इसके साथ ही दोनों टीमों का टेस्ट चैंपियनशिप का सफर भी शुरू हो जाएगा। इस सीरीज में विराट के पास ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज कप्तान रिकी पोंटिंग के रिकॉर्ड को पीछे छोड़कर आगे निकलने का भी मौका होगा। 

Virat Kohli has a chance to break ricky ponting record of most centuries as test captain
रिकी पॉन्टिंग

दोनों टीमों के बीच पहला टेस्ट एंटिगा में खेला जाएगा। कोहली के नाम अभी बतौर कप्तान 46 टेस्ट क्रिकेट में 18 शतक हैं। वह ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग के 19 शतकों से सिर्फ एक शतक पीछे हैं। ऐसे में विराट अगर दो मैचों की सीरीज में दो शतक लगा देते हैं तो वह इस सूची में रिकी पोंटिंग से आगे निकल जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Virat Kohli has a chance to break ricky ponting record of most centuries as test captain
ग्रीम स्मिथ - फोटो : File

इस सूची में फिलहाल दक्षिण अफ्रीका के ग्रीम स्मिथ टॉप पर हैं जिन्होंने बतौर कप्तान 109 टेस्ट मैचों में 25 शतक लगाए थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed