अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला खेला जा रहा है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीमकी शुरुआत निराशाजनक रही है। महज 20 रन के स्कोर पर भारतीय टीम ने तीन विकेट गंवा दी।
2 of 5
विराट कोहली
- फोटो : social media
कप्तान विराट कोहली बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। आदिल राशिद ने क्रिस जॉर्डन के हाथों कैच आउट कराकर उन्हें चलता किया। कोहली इस साल लगातार दूसरी बार शून्य पर आउट हुए हैं और इसके साथ भारतीय कप्तान के नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड जुड़ गया है।
3 of 5
विराट कोहली
- फोटो : ट्विटर @BCCI
कोहली पहली बार अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में लगातार दूसरी बार बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। इससे पहले कोहली टेस्ट सीरीज के चौथे और आखिरी मैच में भी शून्य पर आउट हो गए थे। वहीं, टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में यह तीसरी बार है, जब कोहली शून्य पर आउट हुए हैं। सोशल मीडिया पर कप्तान कोहली को जमकर ट्रोल किया जा रहा है।
4 of 5
विराट कोहली
- फोटो : social media
बता दें कि अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की 475वीं पारियों के दौरान विराट कोहली लगातार दूसरी बार शून्य पर आउट हुए। इससे पहले इसी टीम के खिलाफ खेले गए चार मैचों की टेस्ट सीरीज के आखिरी टेस्ट की दूसरी पारी में बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए थे।
5 of 5
विराट कोहली
- फोटो : twitter@imVkohli
इतना ही नहीं, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बतौर कप्तान विराट कोहली 14 बार शून्य पर आउट हुए हैं। इस मामले में उन्होंने पूर्व कप्तान सौरव गांगुली को भी पीछे छोड़ दिया है, जिन्होंने 13 बार बिना खाता खोले पवेलियन लौटे थे।