फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Virat Kohli Gains 14 spots in ICC T20 Rankings bhuvneshwar in top ten

ICC T20 Rankings: शतक लगाने के बाद विराट कोहली को 14 स्थान का फायदा, गेंदबाजों में भुवनेश्वर टॉप-10 में बरकरार

Wed, 14 Sep 2022 04:28 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Wed, 14 Sep 2022 04:28 PM IST
सार

विराट कोहली ने लगभग तीन साल बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कोई शतक लगाया था। टी20 क्रिकेट में यह उनका पहला अंतरराष्ट्रीयय शतक भी था। एशिया कप में उन्होंने 276 रन बनाए थे और अब बल्लेबाजों की टी20 रैंकिंग में टॉप 20 में वापसी कर चुके हैं। 

विज्ञापन
Virat Kohli Gains 14 spots in ICC T20 Rankings bhuvneshwar in top ten
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अफगानिस्तान के खिलाफ 122 रन की पारी खेलने वाले विराट कोहली ने आईसीसी रैंकिंग में भी बड़ी छलांग लगाई है। 14 स्थान के फायदे के साथ विराट टी20 में बल्लेबाजों की रैंकिंग में 15वें स्थान पर पहुंच गए हैं। वहीं, लोकेश राहुल और भुवनेश्वर कुमार को भी अच्छे प्रदर्शन फायदा मिला है। पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान बल्लेबाजों में पहले स्थान पर बने हुए हैं। गेंदबाजों में भुवनेश्वर कुमार टॉप-10 में बने हुए हैं।
विज्ञापन


विराट कोहली ने लगभग तीन साल बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कोई शतक लगाया था। टी20 क्रिकेट में यह उनका पहला अंतरराष्ट्रीय शतक भी था। एशिया कप में उन्होंने 276 रन बनाए थे और अब बल्लेबाजों की टी20 रैंकिंग में टॉप-20 में वापसी कर चुके हैं। 
विज्ञापन


श्रीलंका के लिए कमाल करने वाले वानिंदु हसरंगा को गेंदबाजों की रैंकिंग में तीन स्थान का फायदा हुआ है। वह छठे स्थान पर पहुंच गए हैं। उन्होंने एशिया कप में नौ विकेट लिए थे। इनमें से तीन विकेट फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ झटके थे। श्रीलंका को छठी बार एशिया कप का चैंपियन बनाने में हसरंगा का अहम योगदान था। फाइनल में उन्होंने बल्ले के साथ भी योगदान दिया था। उन्हें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट भी चुना गया था। इसी के चलते ऑलराउंडर रैंकिंग में वह तीन स्थान के फायदे के साथ चौथे स्थान पर आ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हसरंगा अगर टी20 विश्व कप में अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हैं तो गेंदबाज और ऑलराउंडर रैंकिंग में पहले स्थान पर आ सकते हैं। 25 साल के हसरंगा गेंदबाजों की रैंकिंग में टॉप पर काबिज जोश हेजलवुड से सिर्फ 100 रेटिंग प्वाइंट पीछे हैं। वहीं, ऑलराउंडर रैंकिंग में यह अंतर और भी कम है। बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन फिलहाल नंबर एक टी20 ऑलराउंडर हैं। उन्होंने एशिया कप में ही अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी को पीछे किया था।

लोकेश राहुल को सात स्थान का फायदा
लोकेश राहुल को सात स्थान का फायदा हुआ है। उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ बेहतरीन अर्धशतक लगाया था और अब 23वें स्थान पर आ चुके हैं। श्रीलंका के भानुका राजपक्षे 34 स्थान के फायदे के साथ 34वें स्थान पर आ गए हैं। पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान ने बल्लेबाजों में पहले स्थान पर अपनी स्थिति और मजबूत की है। दक्षिण अफ्रीका के एडेन मार्रकरम दूसरे और पाकिस्तान के बाबर आजम तीसरे स्थान पर हैं। 

गेंदबाजों की रैंकिंग में भुवनेश्वर कुमार को चार स्थान का फायदा हुआ है। वह सातवें स्थान पर आ गए हैं। पाकिस्तान के हरीस रऊफ नौ स्थान के फायदे के साथ 25वें और मोहम्मद नवाज सात स्थान के फायदे के साथ 34वें स्थान पर आ गए हैं। 

टेस्ट रैंकिंग में ओली पोप को फायदा
इंग्लैंड के ओली पोप को टेस्ट रैंकिंग में 17 स्थान का फायदा हुआ है और वह 29वें स्थान पर आ गए हैं। वहीं, गेंदबाजी ओली रॉबिंसन 11 स्थान के फायदे के साथ 15वें पायदान पर पहुंच चुके हैं। दक्षिण अफ्रीका के मार्को जेन्सन आठ स्थान के फायदे के साथ टेस्ट में गेंदबाजों की रैंकिंग में 26वें स्थान पर आ गए हैं। ऑलराउंडर रैंकिंग में छह स्थान के फायदे के साथ 12वें स्थान पर आ गए हैं। 

वनडे में स्मिथ और स्टार्क को फायदा
वनडे में बल्लेबाजों की रैंकिंग में स्टीव स्मिथ को फायदा हुआ है। उन्होंने 13 स्थान की छलांग लगाई है और 10वें स्थान पर आ गए हैं। गेंदबाजों में मिशेल स्टार्क को तीन स्थान का फायदा हुआ है और वह नौवें स्थान पर आ गए हैं। न्यूजीलैंड के ट्रेंट बोल्ट ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में 10 विकेट लिए और पहले स्थान पर अपनी स्थिति और मजबूत की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed