{"_id":"5bf52dd3bdec22697d28c010","slug":"virat-kohli-drops-easy-catch-misfields-during-india-vs-australia-1st-t20i","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"INDvAUS: टीम इंडिया को ले डूबी कप्तान कोहली की ये दो गलतियां, जिंदगी भर रहेगा मलाल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
INDvAUS: टीम इंडिया को ले डूबी कप्तान कोहली की ये दो गलतियां, जिंदगी भर रहेगा मलाल
Thu, 22 Nov 2018 08:52 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 22 Nov 2018 08:52 AM IST
विज्ञापन
1 of 8
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीम इंडिया के ऑस्ट्रेलिया दौरे की शुरुआत बेहद निराशाजनक रही। बुधवार को ब्रिसबेन के गाबा में खेले गए पहले टी-20 में ऑस्ट्रेलिया ने चार रन से शिकस्त दी। मुकाबले में भारतीय गेंदबाजों की जमकर धुनाई हुई तो बल्लेबाज भी बेरंग नजर आए।
टीम को अपने प्रदर्शन से उत्साहित करने वाले कप्तान कोहली में भी वह बात नहीं थी, जिसके लिए वे जाने जाते हैं। पहले फिल्डिंग में एक बड़ी चूक और फिर बल्लेबाजी में गैरजिम्मदेराना खेल न सिर्फ भारतीय टीम की हार का कारण बना बल्कि खुद कप्तान भी इससे निराश होंगे।
3 of 8
टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलिया को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित करने के बाद विराट कोहली ने कैच टपका दिया। ऑस्ट्रेलियाई पारी का चौथा ओवर फेंक रहे जसप्रीत बुमराह को सफलता मिलते-मिलते रह गई। पहली गेंद को फिंच ने कवर एरिया में उछाल दिया, शॉर्ट कवर में फील्डिंग कर रहे विराट कैच पकड़ नहीं पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
उस आसान कैच को छोड़कर विराट भी असहज दिखे। फिंच उस वक्त 6 रन पर खेल रहे थे। आखिरकार वह 24 गेंदों में 27 रन बनाकर कुलदीप यादव के शिकार हुए। खलील अहमद ने बैकवर्ड प्वाइंट पर वह कैच लपका।
विज्ञापन
5 of 8
इसके बाद डकवर्थ लुईस के आधार पर भारत को 17 ओवर्स में 174 रन का विशाल लक्ष्य मिला। बल्लेबाजों की अग्नि परीक्षा थी। पहले 'हिटमैन' रोहित शर्मा फेल हुए। केएल राहुल ने एक बार फिर निराश किया। अब दुनिया भर की निगाहें एक बार फिर 'रिकॉर्डमशीन' कोहली की ओर थी।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।