कप्तान विराट कोहली (112) और
अजिंक्य रहाणे (79) की शानदार पारियों की बदौलत
टीम इंडिया ने गुरुवार को डरबन में खेले गए पहले वन-डे में
दक्षिण अफ्रीका को 6 विकेट से करारी मात दी।
दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की और निर्धारित 50 ओवर में 8 विकेट खोकर 269 रन बनाए। जवाब में टीम इंडिया ने ओवर में चार विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम इंडिया ने 45.3 ओवर में 4 विकेट खोकर 270 रन बनाए। एमएस धोनी 4* और हार्दिक पांड्या 3* रन पर नाबाद रहकर पवेलियन लौटे।
'रेस मास्टर' के नाम से मशहूर हो चुके कोहली के नाम इस मैच में कई रिकॉड्स दर्ज हुए...
2 of 6
विराट कोहली
- फोटो : BCCI
विराट कोहली इस मैच में शतक लगाते ही तीसरे ऐसे बल्लेबाज बन गए, जिन्होंने 9 अलग-अलग देशों के खिलाफ शतक लगाया है। इससे पहले यह कारनामा श्रीलंका के
सनथ जयसूर्या और टीम इंडिया के
सचिन तेंदुलकर के नाम था।
3 of 6
फाफ डु प्लेसी
- फोटो : BCCI
यह द. अफ्रीका में खेला गया पहला वन-डे है, जिसमें दोनों टीम के कप्तानों ने शतक लगाया।
फाफ डु प्लेसी ने 120 और विराट कोहली ने 112 रन की पारी खेली।
4 of 6
विराट कोहली
- फोटो : BCCI
द. अफ्रीका में शतक लगाने वाले तीसरे कप्तान बने विराट कोहली। इससे पहले
सौरव गांगुली ने 5 और सचिन तेंदुलकर के नाम 1 शतक है।
5 of 6
विराट कोहली
- फोटो : BCCI
द. अफ्रीका में उसी के घर में टेस्ट और वन-डे में शतक लगाने वाले कोहली दुनिया के तीसरे कप्तान बने। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के महान कप्तान
रिकी पोंटिग और न्यूजीलैंड के स्टीफन फ्लेमिंग यह कारनामा कर चुके हैं।