क्रिकेट: पाकिस्तान के पूर्व किकेटर का दावा, टेस्ट की कप्तानी से भी हटाए जा सकते हैं विराट कोहली
हाल ही में बीसीसीआई चयनकर्ताओं ने विराट विराट कोहली को वनडे की कप्तानी से हटाकर रोहित शर्मा को कमान सौंपी है। वहीं, टी-20 विश्व कप से पहले विराट ने भारत की टी-20 कप्तानी छोड़ने का एलान किया था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
संयुक्त अरब अमीरात और ओमान में खेले गए टी-20 विश्व कप से पहले टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने कहा था कि वह इस टूर्नामेंट के बाद टी-20 से भारत की कप्तानी छोड़ देंगे। वर्ल्ड कप के बाद विराट ने ऐसा ही किया। जिसके बाद रोहित शर्मा को भारत का टी-20 कप्तान नियुक्त किया गया। बीते बुधवार को बीसीसीआई चयनकर्ताओं ने साउथ अफ्रीका दौरे के लिेए टेस्ट टीम का एलान किया। इसके साथ ही बीसीसीआई ने विराट कोहली को वनडे की कप्तानी से हटाकर रोहित शर्मा को टीम की कमान सौंपी। पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर दानिश कनेरिया ने बीसीसीआई के इस फैसले पर बोर्ड को खरी-खोटी सुनाई है।
विराट को कप्तानी से हटाने का फैसला गलत
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर दानिश कनेरिया ने अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए कहा, विराट कोहली को जिस तरह से वनडे की कप्तानी से हटाया गया वह ठीक नहीं है, क्या बीसीसीआई ने कोहली के साथ सही किया मुझे ऐसा नहीं लगता, बीसीसीआई ने विराट को वह सम्मान नहीं दिया जिसके वह काबिल हैं, वह भारत के सफल वनडे कप्तान रहे हैं, उन्होने अपनी कप्तानी में टीम इंडिया को 65 एकदिवसीय मैच जिताए। दानिश कनेरिया ने आगे कहा कि आपने ऐसे व्यक्ति को पहले क्यों नहीं सूचना दी जिनका कप्तानी के मामले में रिकॉर्ड अव्वल है, वह दूसरे कप्तान हैं जिन्होंने अपनी टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए हैं।
अब टेस्ट की कप्तानी से हटाए जा सकते हैं कोहली
दानिश कनेरिया ने आगे कहा, भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री को विराट कोहली के होते अपने फैसले स्वतंत्र रूप से लेते थे, लेकिन राहुल के साथ ऐसा होना मुश्किल है। उन्होंने आगे कहा कि मैंने पहले ही कहा था कि राहुल और विराट की जोड़ी ज्यादा नहीं जमेगी और वैसा ही हो रहा है, रोहित को एकदिवसीय मैचों की कप्तानी सौंपी गई है और अब विराट से टेस्ट कप्तानी भी छीनी जा सकती है।
वनडे कप्तान के रूप में विराट
विराट कोहली एकदिवसीय में भारत के सबसे सफल कप्तानों में से एक हैं। उन्होंने 95 वनडे मैचों में भारत की कप्तानी की। जिनमें 65 जीते और 27 मैच हारे। इस दौरान उनका जीत प्रतिशत 70.43 रहा जो भारत के किसी भी कप्तान से ज्यादा है। उन्होंने अपनी कप्तानी में 19 दिवपक्षीय सीरीज खेलीं जिनमें 15 जीतने में सफल रहे।