फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Virat Kohli can also be removed from Test captaincy claims former Pakistan cricketer Danish Kaneria

क्रिकेट: पाकिस्तान के पूर्व किकेटर का दावा, टेस्ट की कप्तानी से भी हटाए जा सकते हैं विराट कोहली

Sat, 11 Dec 2021 03:21 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ओम. प्रकाश Updated Sat, 11 Dec 2021 03:21 PM IST
सार

हाल ही में बीसीसीआई चयनकर्ताओं ने विराट विराट कोहली को वनडे की कप्तानी से हटाकर रोहित शर्मा को कमान सौंपी है। वहीं, टी-20 विश्व कप से पहले विराट ने भारत की टी-20 कप्तानी छोड़ने का एलान किया था।

विज्ञापन
Virat Kohli can also be removed from Test captaincy claims former Pakistan cricketer Danish Kaneria
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

संयुक्त अरब अमीरात और ओमान में खेले गए टी-20 विश्व कप से पहले टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने कहा था कि वह इस टूर्नामेंट के बाद टी-20 से भारत की कप्तानी छोड़ देंगे। वर्ल्ड कप के बाद विराट ने ऐसा ही किया। जिसके बाद रोहित शर्मा को भारत का टी-20 कप्तान नियुक्त किया गया। बीते बुधवार को बीसीसीआई चयनकर्ताओं ने साउथ अफ्रीका दौरे के लिेए टेस्ट टीम का एलान किया। इसके साथ ही बीसीसीआई ने विराट कोहली को वनडे की कप्तानी से हटाकर रोहित शर्मा को टीम की कमान सौंपी। पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर दानिश कनेरिया ने बीसीसीआई के इस फैसले पर बोर्ड को खरी-खोटी सुनाई है। 

विज्ञापन


विराट को कप्तानी से हटाने का फैसला गलत

पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर दानिश कनेरिया ने अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए कहा, विराट कोहली को जिस तरह से वनडे की कप्तानी से हटाया गया वह ठीक नहीं है, क्या बीसीसीआई ने कोहली के साथ सही किया मुझे ऐसा नहीं लगता, बीसीसीआई ने विराट को वह सम्मान नहीं दिया जिसके वह काबिल हैं, वह भारत के सफल वनडे कप्तान रहे हैं, उन्होने अपनी कप्तानी में टीम इंडिया को 65 एकदिवसीय मैच जिताए। दानिश कनेरिया ने आगे कहा कि आपने ऐसे व्यक्ति को पहले क्यों नहीं सूचना दी जिनका कप्तानी के मामले में रिकॉर्ड अव्वल है, वह दूसरे कप्तान हैं जिन्होंने अपनी टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। 
विज्ञापन


अब टेस्ट की कप्तानी से हटाए जा सकते हैं कोहली

दानिश कनेरिया ने आगे कहा, भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री को विराट कोहली के होते अपने फैसले स्वतंत्र रूप से लेते थे, लेकिन राहुल के साथ ऐसा होना मुश्किल है। उन्होंने आगे कहा कि मैंने पहले ही कहा था कि राहुल और विराट की  जोड़ी ज्यादा नहीं जमेगी और वैसा ही हो रहा है, रोहित को एकदिवसीय मैचों की कप्तानी सौंपी गई है और अब विराट से टेस्ट कप्तानी भी छीनी जा सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वनडे कप्तान के रूप में विराट

विराट कोहली एकदिवसीय में भारत के सबसे सफल कप्तानों में से एक हैं। उन्होंने 95 वनडे मैचों में भारत की कप्तानी की। जिनमें 65 जीते और 27 मैच हारे। इस दौरान उनका जीत प्रतिशत 70.43 रहा जो भारत के किसी भी कप्तान से ज्यादा है। उन्होंने अपनी कप्तानी में 19 दिवपक्षीय सीरीज खेलीं जिनमें 15 जीतने में सफल रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed