टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ इतिहास रच दिया। विशाखापट्टनम वनडे में उन्होंने सचिन तेंदुलकर का एक और रिकॉर्ड अपने नाम किया।
{"_id":"5bd04948bdec220775479b82","slug":"virat-kohli-breaks-sachin-tendulkar-big-record-becomes-fastest-batsman-to-score-10-thousand-runs","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"VIDEO: विराट कोहली ने रचा इतिहास, सचिन का रिकॉर्ड तोड़ बने सबसे तेज दस हजारी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
VIDEO: विराट कोहली ने रचा इतिहास, सचिन का रिकॉर्ड तोड़ बने सबसे तेज दस हजारी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 24 Oct 2018 05:58 PM IST
विज्ञापन
विराट कोहली
Trending Videos
वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज के दूसरे वनडे में वे दुनिया के सबसे तेज दस हजारी बल्लेबाज बन गए। दरअसल, भारतीय पारी का 37वां ओवर कैरेबियाई गेंदबाज नर्स लेकर आए।
ओवर की तीसरी गेंद पर कोहली ने एक रन लेते हुए वनडे क्रिकेट का यह बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। विराट ने यह उपलब्धि 205 पारियों में हासिल की जबकि सचिन को यह कारनामा करने में 259 पारियों का समय लगा था।
King Kohli 👑 pic.twitter.com/tNIJxt62ae
— BCCI (@BCCI) October 24, 2018
विज्ञापन
विज्ञापन
इस मुकाबले से पहले किंग कोहली 10 हजार रन के आंकड़ें से महज 81 रन दूर थे। उन्होंने 204 पारियों में 58 से ज्यादा के औसत से 9919 रन बनाए थे। मगर दूसरे वनडे में न सिर्फ उन्होंने टीम को संभाला बल्कि वनडे का यह बड़ा कीर्तिमान भी अपने नाम किया।
विज्ञापन
बताते चलें कि भारत की ओर से सचिन, गांगुली, द्रविड़, धोनी ने ही वनडे में 10 हजार रन बनाए हैं। अब विराट कोहली ने सभी दिग्गजों को पछाड़ते हुए सबसे तेज दस हजारी का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।