{"_id":"5d510ed88ebc3e6ccb57ed74","slug":"virat-kohli-become-second-highest-run-scorer-in-odi-sachin-tendulkar-on-top","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अब विराट के निशाने पर तेंदुलकर का सबसे बड़ा रिकॉर्ड, सौरव गांगुली को भी पछाड़ा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
अब विराट के निशाने पर तेंदुलकर का सबसे बड़ा रिकॉर्ड, सौरव गांगुली को भी पछाड़ा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Wed, 14 Aug 2019 06:38 PM IST
सार
सर्वाधिक वन-डे रन बनाने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज बने कोहली
वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वन-डे में सौरव गांगुली को पछाड़ा
कोहली के नाम अब 238 मैच में 11406 रन, ओवरऑल सूची में आठवां नंबर
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारतीय कप्तान विराट कोहली ने दूसरे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच में अपनी 120 रन की पारी के दौरान वेस्टइंडीज के खिलाफ सर्वाधिक रन बनाने के रिकार्ड के अलावा सौरव गांगुली की वन-डे में कुल रन संख्या को भी पीछे छोड़ा और भारत के दूसरे सबसे सफल बल्लेबाज बने। अब विराट के निशाने पर सचिन तेंदुलकर का सबसे बड़ा रिकॉर्ड होगा।
2 of 5
विराट कोहली
- फोटो : social media
अपनी पारी के दौरान कोहली ने सौरव गांगुली (11363) की रन संख्या को पीछे छोड़ा। अब वह भारत की तरफ से वन-डे में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में सचिन तेंदुलकर (18426) के बाद दूसरे नंबर पर काबिज हो गए हैं। कोहली के नाम पर अब 238 मैचों में 11406 रन दर्ज हैं और वह ओवरऑल सूची में आठवें नंबर पर पहुंच गए हैं।
3 of 5
विराट कोहली
- फोटो : सोशल मीडिया
रविवार शाम वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वन-डे में कोहली ने अपना 19वां रन पूरा करते ही पाकिस्तान के जावेद मियांदाद (1930 रन) के 26 साल पुराने रिकार्ड को तोड़ा। कोहली अब कैरेबियाई टीम के खिलाफ 35 मैचों की 34 पारियों में 2032 रन बना चुके हैं। किसी एक देश के खिलाफ सबसे कम पारियों में 2000 रन पूरे करने का यह नया रिकार्ड है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
विराट कोहली और ऋषभ पंत
- फोटो : सोशल मीडिया
कोहली ने अपने साथी रोहित शर्मा का रिकॉर्ड तोड़ा जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 37 पारियों में यह मुकाम हासिल किया था। कोहली ने इसके बाद पिछली 11 पारियों का इंतजार खत्म करते हुए 112 गेंदों पर अपना 42वां सैकड़ा पूरा किया। वेस्टइंडीज के खिलाफ यह उनका आठवां और कप्तान के रूप में छठा शतक है जो कि रिकॉर्ड है।
विज्ञापन
5 of 5
विराट कोहली
- फोटो : सोशल मीडिया
कोहली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ अपनी पहली पारी जोहानिसबर्ग में 2009 चैम्पियंस ट्राफी में खेली थी जिसमें उन्होंने 79 रन बनाये थे। इस टीम के खिलाफ उन्होंने पहली शतकीय पारी 2011 में विशाखापत्तनम में खेली थी। वेस्टइंडीज के खिलाफ कोहली के प्रभुत्व का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने जुलाई 2017 से अक्टूबर 2018 के बीच लगातार चार शतक लगाए थे।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।