फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Virat Kohli-Babar Azam: Pakistani captain Babar was furious at the reporter for asking questions about Virat Kohli, gave this reply

Virat Kohli-Babar Azam: कोहली को लेकर सवाल पूछने पर रिपोर्टर पर भड़के पाकिस्तानी कप्तान, दिया ये जवाब

Mon, 13 Dec 2021 05:30 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 13 Dec 2021 05:30 PM IST
सार

24 अक्तूबर को हुए टी-20 विश्व कप मैच के बाद विराट कोहली और बाबर के बीच बातचीत देखने को मिली थी। साथ ही विराट ने पाकिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान को भी गले से लगाकर बधाई दी थी।

विज्ञापन
Virat Kohli-Babar Azam: Pakistani captain Babar was furious at the reporter for asking questions about Virat Kohli, gave this reply
बाबर आजम और विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पाकिस्तान ने इस साल टी-20 विश्व कप में भारत को हराकर इस टूर्नामेंट में अपनी हार का सिलसिला तोड़ा। पाक टीम ने सुपर-12 के ग्रुप राउंड के दौरान टीम इंडिया पर 10 विकेट से जीत दर्ज की थी। फिलहाल पाकिस्तानी टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज की तैयारी कर रही है। इस सीरीज की शुरुआत से पहले पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम जब प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए पहुंचे तो उनसे विराट कोहली को लेकर सवाल पूछा गया। इसपर वह भड़क गए और रिपोर्टर को उल्टा जवाब दिया।
विज्ञापन


दरअसल, बाबर जब प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए पहुंचे तो रिपोर्टर ने पूछा कि टी-20 विश्व कप के दौरान विराट से उनकी क्या बातचीत हुई थी? इसका जवाब देते हुए बाबर ने कहा कि जी हां हमारे बीच बातचीत जरूर हुई थी, लेकिन मैं यह आप लोगों के सामने नहीं बताना चाहता हूं। इसके बाद उनसे विराट के वनडे में कप्तानी से हटने पर भी सवाल पूछा गया। इसपर बाबर ने कहा कि वह इस मामले में कुछ नहीं कहेंगे।
विज्ञापन

भारत पाकिस्तान मैच के बाद बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान से बात करते भारतीय कप्तान विराट कोहली।
विज्ञापन
विज्ञापन

24 अक्तूबर को हुए टी-20 विश्व कप मैच के बाद विराट कोहली और बाबर के बीच बातचीत देखने को मिली थी। साथ ही विराट ने पाकिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान को भी गले से लगाकर बधाई दी थी। इसका फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। इस मैच में भारत ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट पर 151 रन बनाया था। कोहली ने इस मैच में 57 रन की पारी खेली थी।


पाकिस्तान ने 152 रन के लक्ष्य को 13 गेंद रहते 10 विकेट से जीत लिया था।। बाबर और रिजवान दोनों ने अर्धशतकीय पारी खेली थी और जसप्रीत बुमराह-मोहम्मद शमी से सजी भारतीय गेंदबाजी लाइनअप को कोई मौका नहीं दिया। इसके बाद विराट ने खेलभावना का प्रदर्शन करते हुए खुद आगे बढ़कर बाबर और रिजवान को बधाई दी थी। 
सोशल मीडिया पर ये तस्वीर खूब वायरल हुई थी।विश्व कप इतिहास में पहली बार पाकिस्तान की टीम ने भारत को हराया था। भारत के विश्व कप इतिहास में विराट कोहली भारत के पहले कप्तान हैं, जिनकी कप्तानी में टीम इंडिया को पाकिस्तान से हार मिली थी। अब तक टी-20 और वनडे विश्व कप में भारत-पाकिस्तान की 13 बार भिड़ंत हुई है। इसमें भारत ने 12 मुकाबले जीते हैं, जबकि एक में टीम को हार का सामना करना पड़ा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed