फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   virat kohli anti national for marrying in italy says bjp mla

BJP MLA ने उठाया कोहली की देशभक्ति पर सवाल, पूछा- इटली में क्यों की शादी?

Tue, 19 Dec 2017 06:27 PM IST
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला Updated Tue, 19 Dec 2017 06:27 PM IST
विज्ञापन
virat kohli anti national for marrying in italy says bjp mla
virat kohli

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के विधायक ने टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली की देशभक्ति पर सवाल उठाया है। विराट कोहली ने अनुष्का शर्मा के साथ हाल ही में इटली के मिलान में शादी के सात फेरे लिए, जिससे नाराज बीजेपी विधायक ने ये बयान देकर सनसनी फैलाई।

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मध्य प्रदेश के गुना से विधायक पन्ना लाल शाक्य ने सवाल किया है कि विराट-अनुष्का ने भारत के बजाय इटली में शादी क्यों की? उन्होंने 'विरुष्का' के नाम से लोकप्रिय इस जोड़ी पर निशाना साधते हुए कहा कि आखिर ऐसी क्या जरूरत पड़ गई कि दोनों को इटली में शादी करना पड़ी। 
विज्ञापन


शाक्य का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वो कहते दिख रहे हैं कि भगवान राम, श्रीकृष्ण, विक्रमादित्य के साथ युधिष्ठिर का भी विवाह भारत में हुआ। लेकिन विराट ने विदेश में जाकर शादी की। वो अरबों रुपए यहां से कमाता है, शोहरत कमाता है और फिर चला जाता है विदेश में सैर करने और शादी करने।
विज्ञापन
विज्ञापन


आपको बता दें कि अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने भारतीय मीडिया से दूर जाकर इटली के मिलान शहर में सात फेरे लिए। भारत के बाहर जाकर गुपचुप ब्याह रचाने वाले विराट-अनुष्का की शादी में सिर्फ घर वाले और करीबी ही शामिल हुए थे। अब 26 दिसंबर को दोनों की शादी का ग्रैड रिसेप्शन होना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed