{"_id":"593fd00f8664197f5d8b470b","slug":"virat-kohli-and-josh-hazlewood-achieve-number-one-odi-rankings","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"डिविलियर्स-वार्नर को पछाड़, ICC वनडे रैंकिंग में टॉप पर पहुंचे विराट, शिखर की ऊंची छलांग ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
डिविलियर्स-वार्नर को पछाड़, ICC वनडे रैंकिंग में टॉप पर पहुंचे विराट, शिखर की ऊंची छलांग
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
Updated Wed, 14 Jun 2017 02:26 PM IST
विज्ञापन
विराट कोहली
- फोटो : icc
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चैंपियंस ट्रॉफी के लीग चरण में शानदार बल्लेबाजी का टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली को फायदा हुआ है। वह एक बार फिर बल्लेबाजों की रैंकिंग में टॉप पर पहुंच गए हैं। वहीं गेंदबाजों की सूची में ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड को पहला स्थान हासिल हुआ है। हेजलवुड आईसीसी रैंकिंग में पहली बार टॉप पर पहुंचे हैं।
कोहली चैंपियंस ट्रॉफी से पहले नंबर एक पर काबिज एबी डिविलियर्स से 22 अंक पीछे और नंबर दो पर काबिज डेविड वार्नर से 19 अंक पीछे थे। वार्नर 25 फरवरी 2017 से वनडे रैंकिंग पर नंबर एक पोजीशन पर बने हुए थे। लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ 81 और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 76 रन का पारी खेलकर उन्होंने दोनों खिलाड़ियों को पीछे छोड़ एक बार फिर नंबर वन रैंकिंग हासिल कर ली। विराट अभी वार्नर से केवल 1 अंक आगे हैं लेकिन उनके पास बांग्लादेश के खिलाफ और संभवतः फाइनल में बल्लेबाजी करन अपनी बढ़त को मजबूत करने का मौका है।

शिखर की हुई टॉप टेन में एंट्री
शिखर धवन
- फोटो : ESPN
टीम इंडिया के ओपनर चैंपियंस ट्रॉफी से प्यार जारी है। 2013 की तरह इस बार भी शानदार प्रदर्शन करते हुए शिखर धवन ने रैंकिंग में भी पांच स्थान की छलांग लगाकर रैंकिंग में दसवें स्थान पर पहुंच गए हैं। धवन ने पाकिस्तान के खिलाफ 68, श्रीलंका के खिलाफ 125 और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 78 रन की पारी खेली। जिसका फायदा उन्हें मिला।
शिखर की ऊंची छलांग का नुकसान रोहित शर्मा और एमएस धोनी को हुआ है। रोहित के दसवें नंबर पर पहुंचते ही रोहित शर्मा और धोनी एक-एक स्थान पीछे खिसक गए हैं। रोहित 12वें से 13वें और धोनी 13वें से 14वें स्थान पर पहुंच गए हैं। युवराज सिंह को भी 6 स्थान का फायदा मिला है वह 94 से 88वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

भुवनेश्वर ने लगाई 13 स्थान की छलांग
विराट, भुवनेश्वर और शमी
- फोटो : icc
चैंपियंस ट्रॉफी में भारतीय गेंदबाजी आक्रमण की कमान संभालने वाले भुवनेश्वर कुमार 13 स्थान की छलांग लगाकर अफगानिस्तान के हमजा होतक के साथ साझा रूप से 23वें स्थान पर पहुंच गए हैं। उमेश यादव को भी दो स्थान का फायदा हुआ है। वह 43वें से 41वें स्थान पर पहुंच गए हैं। भारत के स्पिनर्स को इस बार नुकसान हुआ है। अश्विन दो स्थान नीचे खिसककर 20वें और रविंद्र जड़ेजा तीन स्थान खिसककर 29वें पायदान पर पहुंच गए हैं।