फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Virat and Babar can play for one team, Afro-Asia Cup tournament may return after 17 years

Afro Asia Cup: एक टीम में दिख सकते हैं विराट और बाबर, 17 साल बाद हो सकती है इस टूर्नामेंट की वापसी

Tue, 05 Nov 2024 05:53 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Tue, 05 Nov 2024 05:53 PM IST
सार

अफ्रीका क्रिकेट एसोसिएशन (एसीए) 17 साल बाद प्रतिष्ठित टूर्नामेंट को दोबारा कराने की तैयारी कर रहा है। इस मु्द्दे पर मंगलवार को एसीए अंतरिम अध्यक्ष और जिम्बाब्वे क्रिकेट के अध्यक्ष तावेंग्वा मुकुहलानी का बयान आया।

विज्ञापन
Virat and Babar can play for one team, Afro-Asia Cup tournament may return after 17 years
विराट और बाबर - फोटो : ICC/ACC

विस्तार

भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और पाकिस्तान के दिग्गज खिलाड़ी बाबर आजम एक टीम में नजर आ सकते हैं। दोनों एफ्रो-एशिया कप में एशिया टीम का प्रतिनिधित्व कर सकते हैं। अफ्रीका क्रिकेट एसोसिएशन (एसीए) 17 साल बाद प्रतिष्ठित टूर्नामेंट को दोबारा कराने की तैयारी कर रहा है। इस मु्द्दे पर मंगलवार को एसीए अंतरिम अध्यक्ष और जिम्बाब्वे क्रिकेट के अध्यक्ष तावेंग्वा मुकुहलानी का बयान आया।
विज्ञापन

एसीसी के संपर्क में एसीए
मुकुहलानी ने बताया कि इस टूर्नामेंट के आयोजन से वित्तीय लाभ भी होगा। इसके लिए एशियन क्रिकेट परिषद (एसीसी) से बातचीत जारी है। ईएसपीएनक्रिकइनफो ने मुकुहलानी के हवाले से कहा, क्रिकेट के अलावा एफ्रो-एशिया कप संगठन के लिए बहुत जरूरी वित्तीय राशि लाता है और दोनों तरफ इसके लिए बहुत अधिक इच्छाशक्ति है। हमने एशिया क्रिकेट परिषद (एसीसी) के अपने समकक्षों और जाहिर तौर पर हमारे अफ्रीकी महाद्वीप के संघों के साथ बातचीत की है। वे चाहते हैं कि एफ्रो एशिया कप को फिर से शुरू किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो बार हो चुका आयोजन
इस टूर्नामेंट में दोनों महाद्वीप की टीमें एक-दूसरे के खिलाफ खेलती हैं। एफ्रो-एशिया कप का अब तक दो बार आयोजन हुआ है। यह टूर्नामेंट 2005 में दक्षिण अफ्रीका (ड्रॉ रहा) जबकि 2007 में भारत (एशिया जीता) में आयोजित किया गया। तीसरे सत्र का आयोजन 2009 में कीनिया में होना था लेकिन यह नहीं हो सका। इस टूर्नामेंट को दोबारा शुरू करने के मुद्दे पर अब तक एशियन क्रिकेट परिषद (एसीसी) की कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।
विज्ञापन

इन दिग्गजों ने लिया भाग
2005 में एशियाई टीम की अगुआई पाकिस्तान के कप्तान इंजमाम उल हक ने की थी और इसमें राहुल द्रविड़, आशीष नेहरा और अनिल कुंबले जैसे भारतीय खिलाड़ियों को जगह मिली थी। वहीं, एशिया की 2007 की टीम में महेंद्र सिंह धोनी, सौरव गांगुली, हरभजन सिंह, जहीर खान, युवराज सिंह, वीरेंद्र सहवाग और सचिन तेंदुलकर जैसे भारतीय खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था जबकि पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व मोहम्मद आसिफ, मोहम्मद यूसुफ और शोएब अख्तर ने किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed