एडिलेड टेस्ट की पहली पारी में बल्ले से शानदार बल्लेबाजी करने के बाद कप्तान कोहली ने फील्डिंग में धमाल मचाया। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से डेब्यू करने वाले स्टार ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन का जबरदस्त कैच पकड़कर विराट ने सभी को चौंका दिया। एक तरफ जहां बुमराह और शॉ जैसे खिलाड़ी मैदान में आसान कैच छोड़ रहे थे, तो दूसरी तरफ टीम के कप्तान विराट कोहली ने एक कठिन कैच को आसानी से पकड़कर अद्भुत फील्डिंग का नमूना पेश किया।
VIDEO: विराट बने सुपरमैन, अश्विन की गेंद पर हवा में छलांग लगाकर पकड़ा अद्भुत कैच
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल अश्विन ने 41वें ओवर की तीसरी गेंद लेग स्टंप पर फेंकी जिसपर ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ने मिड विकेट के ऊपर से शॉट लगाना चाहा, लेकिन वहीं पर मौजूद विराट ने अपनी दाईं तरफ भागते हुए हवा में डाइव लगा दी और गेंद को लपक लिया।
Cameron Green's debut innings was stopped short by an absolute classic from Virat Kohli - and the Indian captain enjoyed it a lot! #OhWhatAFeeling@toyota_Aus | #AUSvIND pic.twitter.com/krXXaZI1at
— cricket.com.au (@cricketcomau) December 18, 2020
विराट के इस कैच के साथ ही ग्रीन 24 गेंदों में 11 रन बनाकर पवेलियन लौट गए जबकि ऑस्ट्रेलिया ने 79 रन पर अपना पांचवां विकेट गंवाया। वहीं ग्रीन के विकेट के साथ ही अश्विन ने अपना तीसरा शिकार भी किया।
बता दें कि पहले टेस्ट के दूसरे दिन भारतीय टीम 4.1 ओवर ही बल्लेबाजी कर पाई और पहले दिन के स्कोर में 11 रन जोड़कर ऑलआउट हो गई। इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही और उसने शुरुआती झटकों के साथ ही लगातार विकेट गंवाए। लाबुशेन (47) को छोड़कर कोई भी बल्लेबाज ज्यादा देर तक पिच पर नहीं टिक सका.और मेजबान टीम ने 100 राण के अंदर ही अपने शीर्ष के पांच विकेट गंवा दिए।