फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

VIDEO: विराट बने सुपरमैन, अश्विन की गेंद पर हवा में छलांग लगाकर पकड़ा अद्भुत कैच

Fri, 18 Dec 2020 02:48 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एडिलेड
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एडिलेड Published by: Rajeev Rai Updated Fri, 18 Dec 2020 02:48 PM IST
विज्ञापन
Viral VIDEO: Virat Kohli takes stunning catch to remove debutant cameron green
विराट कोहली - फोटो : Screengrab from twitter video

एडिलेड टेस्ट की पहली पारी में बल्ले से शानदार बल्लेबाजी करने के बाद कप्तान कोहली ने फील्डिंग में धमाल मचाया। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से डेब्यू करने वाले स्टार ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन का जबरदस्त कैच पकड़कर विराट ने सभी को चौंका दिया। एक तरफ जहां बुमराह और शॉ जैसे खिलाड़ी मैदान में आसान कैच छोड़ रहे थे, तो दूसरी तरफ टीम के कप्तान विराट कोहली ने एक कठिन कैच को आसानी से पकड़कर अद्भुत फील्डिंग का नमूना पेश किया। 

Viral VIDEO: Virat Kohli takes stunning catch to remove debutant cameron green
विराट कोहली - फोटो : twitter@BCCI

दरअसल अश्विन ने 41वें ओवर की तीसरी गेंद लेग स्टंप पर फेंकी जिसपर ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ने मिड विकेट के ऊपर से शॉट लगाना चाहा, लेकिन वहीं पर मौजूद विराट ने अपनी दाईं तरफ भागते हुए हवा में डाइव लगा दी और गेंद को लपक लिया।  

 
 
Viral VIDEO: Virat Kohli takes stunning catch to remove debutant cameron green
विराट कोहली - फोटो : twitter@BCCI

विराट के इस कैच के साथ ही ग्रीन 24 गेंदों में 11 रन बनाकर पवेलियन लौट गए जबकि ऑस्ट्रेलिया ने 79 रन पर अपना पांचवां विकेट गंवाया। वहीं ग्रीन के विकेट के साथ ही अश्विन ने अपना तीसरा शिकार भी किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Viral VIDEO: Virat Kohli takes stunning catch to remove debutant cameron green
मिचेल स्टार्क - फोटो : ट्विटर

बता दें कि पहले टेस्ट के दूसरे दिन भारतीय टीम 4.1 ओवर ही बल्लेबाजी कर पाई और पहले दिन के स्कोर में 11 रन जोड़कर ऑलआउट हो गई। इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही और उसने शुरुआती झटकों के साथ ही लगातार विकेट गंवाए। लाबुशेन (47) को छोड़कर कोई भी बल्लेबाज ज्यादा देर तक पिच पर नहीं टिक सका.और मेजबान टीम ने 100 राण के अंदर ही अपने शीर्ष के पांच विकेट गंवा दिए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed