फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Vinod rai says BCCI CEO Rahul Johri gender counselling matter will be dealt within 10 days

सीईओ राहुल जौहरी की काउंसलिंग मामले में 10 दिन में फैसलाः विनोद राय

Fri, 25 Jan 2019 05:07 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Fri, 25 Jan 2019 05:07 PM IST
विज्ञापन
Vinod rai says BCCI CEO Rahul Johri gender counselling matter will be dealt within 10 days
राहुल जौहरी

प्रशासकों की समिति (सीओए) के प्रमुख विनोद राय ने शुक्रवार को कहा कि बीसीसीआई के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) राहुल जौहरी की लैंगिक जागरुकता कक्षाओं के लिए 10 दिनों में एजेंसी की नियुक्ति कर दी जाएगी। जौहरी पर कथित रूप से यौन उत्पीड़न का आरोप लगा था जिसके बाद जांच समिति ने उनके लिए लैंगिक जागरुकता कक्षाओं के आयोजन का सुझाव दिया था। 

विज्ञापन


जौहरी को नवंबर में इस मामले में आरोपमुक्त कर दिया गया लेकिन तीन सदस्यीय जांच समिति की सदस्य वीणा गौड़ा ने उनके आचरण को 'गैरपेशेवर और अनुचित' मानते हुए उनके लिए लैंगिक जागरुकता कक्षाओं को जरूरी बताया था। राय ने कहा, 'जांच समिति की सिफारिश के मुताबिक बीसीसीआई की यौन उत्पीड़न रोकथाम समिति (पीओएसएच) की देखरेख में लैंगिक जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन होगा और यह काम बिना किसी देरी के होगा। मैं उम्मीद कर रहा हूं की यह अगले 10 दिनों में शुरू हो जाएगा।' 
विज्ञापन


राय ने यह साफ किया कि जौहरी को ऐसी कक्षाओं में भाग लेने में कोई दिक्कत नहीं है। उन्होंने कहा, 'सीईओ लैंगिक जागरुकता कार्यक्रम में भाग लेना चाहते है। इसमें कोई परेशानी नहीं है।' सीओए हार्दिक पांड्या और केएल राहुल द्वारा एक टीवी शो पर की गई महिला विरोधी बयानबाजी के मद्देनजर भारतीय टीम के लिए भी ऐसी कक्षाओं का आयोजन करना चाहते थे लेकिन जोहरी के मामले में अभी तक यह कदम नहीं उठाया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीईओ की एक अन्य सदस्य डायना एडुल्जी ने भी राय के कदम का स्वागत किया है। इस मामले में देरी की एक वजह लैंगिक जागरुकता कार्यक्रम के तहत कक्षा आयोजित करने वाली एजेंसी के चयन पर राय और एडुल्जी में सहमति नहीं होना भी है। एडुल्जी यह नहीं चाहती थी कि जिस कंपनी (कैपग्रो) ने बीसीसीआई कर्मचारियों के पीओएसएच को प्रशिक्षण दिया था वह सीईओ की कक्षाएं लें। इसके बाद गौड़ा को ऐसी दो एजेंसियों के नाम का सुझाव देने के लिए कहा गया था। इनपुट-भाषा

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed