फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Vinay kumar creat new record in Ranji Trophy between KARNATAKA vs Mumba

रणजी में विनय कुमार का अनोखा रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले बने चुनिंदा गेंदबाज

Fri, 08 Dec 2017 07:53 AM IST
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला Updated Fri, 08 Dec 2017 07:53 AM IST
विज्ञापन
Vinay kumar creat new record in Ranji Trophy between KARNATAKA vs Mumba
विनय कुमार - फोटो : crictracker.com

कर्नाटक और मुम्बई के बीच नागपुर के विद्रभ स्टेडियम में खेले जा रहे रणजी मैच में कर्नाटक के विनय कुमार ने अपने नाम एक बड़ा रिकार्ड दर्ज किया। दरअसल, विनय ने आज के इस टूर्नामेंट में 6 विकेट लेकर अपने नाम एक नया रिकार्ड स्थपित किया।  

विज्ञापन


विनय कुमार रणजी ट्रॉफी में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप 10 गेंदबाजों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं। अब विनय कुमार के नाम रणजी ट्रॉफी में 371 विकेट हो गए हैं। इस तरह से वह रणजी ट्रॉफी में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में 10वें नंबर पर पहुंच गए हैं। पहले नंबर पर राजिंदर गोयल हैं जिनके नाम 637 विकेट हैं। विनय ने इस दौरान प्रसन्ना को पीछे छोड़ा है।
विज्ञापन


पढ़ेंः-'133 के औसत से रन बनाने के बावजूद टीम इंडिया में जगह न मिलना नाइंसाफी है'
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके पहले विनय ने रणजी ट्रॉफी क्वार्टरफाइनल में कर्नाटक की ओर से खेलते हुए मुंबई के खिलाफ लगातार तीन गेंदों में तीन विकेट लेते हुए हैट्रिक ली थी।  हालांकि, उन्होंने ये हैट्रिक दो अलग-अलग ओवरों में पूरी की। पहले उन्होंने पहले ओवर की आखिरी गेंद पर पृथ्वी शॉ को आउट किया। इसके बाद अगले ओवर की पहली दो गेंदों पर जय बिस्टा और आकाश पारकर को आउट किया।

बता दें कि प्रथम श्रेणी क्रिकेट में विनय की दूसरी हैट्रिक है। इसके साथ ही वह अनिल कुंबले के बाद कर्नाटक के लिए 2 हैट्रिक लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। इसके अलावा वह रणजी ट्रॉफी नॉकआउट में हैट्रिक लेने वाले छठवें गेंदबाज बन गए हैं।

Vinay kumar creat new record in Ranji Trophy between KARNATAKA vs Mumba
विनय कुमार - फोटो : Cricbuzz.com

विनय कुमार इस टूर्नामेंट में कर्नाटक टीम की कप्तानी कर रहे हैं। खबर लिखे जाने तक मुंबई ने 9 विकेट पर 140 रनों का स्कोर बना लिया है। इस दौरान 6 विकेट विनय कुमार ने झटके हैं। विनय का गेंदबाजी विश्लेषण 34 रन देकर 6 विकेट रहा है। मुंबई की ओर से इस दौरान धवल कुलकर्णी सबसे ज्याद 51 रन बनाकर खेल रहे हैं। वहीं 8 बल्लेबाज अपना खाता नहीं खोल पाए।

मुंबई की पहली पारी खत्म हो चुकी है। पहली पारी में मुंबई ने 56 ओवर्स में 10 विकेट के नुकसान पर 173 रन बनाए थे। वहीं, फिलहाल कर्नाटक की टीम बल्लेबाजी कर रही है। कर्नाटक की टीम गेंदबाजी के साथ-साथ बल्लेबाजी में भी शानदार प्रदर्शन कर रही है। कर्नाटक ने 29 ओवर में 1 विकेट पर 115 रन बनाई है। कर्णाटक की तरफ से मंयक अग्रवाल 62 और मिर कौनेन अब्बास 12 रन बनाकर कर खेल रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed