फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Vijay Hazare Trophy: Tamil Nadu team strong on the way to Himachal Pradesh title, today will be tournament final

विजय हजारे ट्रॉफी : हिमाचल के खिताब की राह में मजबूत तमिलनाडु, आज होगा टूर्नामेंट का फाइनल  

Sun, 26 Dec 2021 06:51 AM IST
Kuldeep Singh स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: Kuldeep Singh Updated Sun, 26 Dec 2021 06:51 AM IST
सार

विजय हजारे ट्रॉफी राष्ट्रीय एकदिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में हिमाचल की टीम अपने पहले खिताब की कवायद में मैदान पर उतरेगी। तमिलनाडु की मजबूत टीम हिमाचल प्रदेश के खिलाफ खिताब के प्रबल दावेदार के रूप में शुरुआत करेगी।। ऋषि धवन की अगुवाई वाली टीम ने सेमीफाइनल में सेना को 77 रन से करारी शिकस्त दी थी।

विज्ञापन
Vijay Hazare Trophy: Tamil Nadu team strong on the way to Himachal Pradesh title, today will be tournament final
तमिलनाडु क्रिकेट टीम - फोटो : twitter@BCCIdomestic

विस्तार

तमिलनाडु की मजबूत टीम रविवार को यहां होने वाले विजय हजारे ट्रॉफी राष्ट्रीय एकदिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में हिमाचल प्रदेश के खिलाफ खिताब के प्रबल दावेदार के रूप में शुरुआत करेगी।

विज्ञापन


विजय हजारे ट्रॉफी फाइनल आज, मैच सुबह 9.00 बजे से 
हिमाचल की टीम अपने पहले खिताब की कवायद में मैदान पर उतरेगी। ऋषि धवन की अगुवाई वाली टीम ने सेमीफाइनल में सेना को 77 रन से करारी शिकस्त दी थी। दूसरी तरफ तमिलनाडु ने आखिरी गेंद तक चले रोमांचक मुकाबले में सौराष्ट्र को दो विकेट से हराया था। इस सत्र के शुरू में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी टी20 टूर्नामेंट जीतने वाली तमिलनाडु की टीम विजय हजारे ट्रॉफी जीतकर दूसरा खिताब हासिल करने के लिए प्रतिबद्ध होगी।
विज्ञापन


तमिलनाडु के बल्लेबाज बाबा अपराजित ने दक्षिण अफ्रीका में भारत ए के दौरे से लौटने के बाद अच्छा खेल दिखाया है। कर्नाटक के खिलाफ शतक जड़ने वाले सलामी बल्लेबाज एन जगदीशन बड़ी पारी खेलने की कोशिश करेंगे। उसके बल्लेबाजी क्रम में अपराजित के जुड़वां भाई और पिछले मैच में अर्द्धशतक जड़ने वाले बाबा इंद्रजीत, कप्तान विजय शंकर, अनुभवी दिनेश कार्तिक, आक्रामक बल्लेबाज शाहरुख खान और वाशिंगटन सुंदर शामिल हैं। वाशिंगटन ने सेमीफाइनल में 70 रन की शानदार पारी खेली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हिमाचल के अपेक्षाकृत कम अनुभवी गेंदबाजी आक्रमण को इन बल्लेबाजों पर हावी होने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा। तमिलनाडु के तीनों स्पिनरों साई किशोर, एम सिद्धार्थ और वाशिंगटन का सामना करना भी हिमाचल के बल्लेबाजों के लिए आसान नहीं होगा।


ऑलराउंडर धवन को दिखाना होगा कमाल 
हिमाचल के लिए कप्तान ऋ षि धवन का प्रदर्शन काफी मायने रखता है। अगर उनकी टीम को पहली बार विजय हजारे ट्रॉफी जीतनी है तो धवन को बल्ले और गेंद से अच्छा प्रदर्शन करना होगा। हिमाचल की टीम प्रशांत चोपड़ा की फॉर्म से खुश होगी जिन्होंने क्वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल में मैच विजेता पारियां (क्रमश: 99 और 78 रन) खेली थी। चोपड़ा फाइनल में भी अपनी इस लय को बरकरार रखने की कोशिश करेंगे। हिमाचल के अन्य बल्लेबाजों शुभम अरोड़ा, दिग्विजय रांगी, अमित कुमार और आकाश वशिष्ठ को भी हालांकि इस महत्वपूर्ण मैच में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed